फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: Student of Class 2 has filed case against three persons including his mother for School Leaving Certificate 

गजब: दूसरी के छात्र ने स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट के लिए हेडमास्टर पर दर्ज करवाया केस, मां को भी बनाया आरोपी

Fri, 27 Aug 2021 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 Aug 2021 12:53 AM IST
सार

छात्र ने बताया कि उसके माता-पिता अलग रह रहे हैं। वह अपनी मां के पास रहकर मिल्कपुर के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में दूसरी कक्षा में पढ़ता था। अब वह अपने पिता के साथ गांव दौलतपुर में रहकर पढ़ना चाहता है।

विज्ञापन
Haryana: Student of Class 2 has filed case against three persons including his mother for School Leaving Certificate 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

दौलतपुर निवासी 10 वर्षीय छात्र ने मिल्कपुर के सरकारी स्कूल के हेडमास्टर, अपनी मां व गांव के नंबरदार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि हेडमास्टर उसे एसएलसी (स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट) नहीं दे रहा है। इस बारे में उसकी मां और एक नंबरदार ने हेडमास्टर को एसएलसी नहीं देने की बात कह रखी है। छात्र ने भविष्य खराब करने, एसएलसी नहीं देने, जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाते हुए उकलाना थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई है। अब इस मामले को नारनौंद ट्रांसफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


छात्र ने बताया कि उसके माता-पिता अलग रह रहे हैं। वह अपनी मां के पास रहकर मिल्कपुर के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में दूसरी कक्षा में पढ़ता था। अब वह अपने पिता के साथ गांव दौलतपुर में रहकर पढ़ना चाहता है। वह और उसके पिता एसएलसी के लिए कई बार मिल्कपुर के राजकीय प्राथमिक पाठशाला मिल्कपुर के हेडमास्टर से मिल चुके हैं, लेकिन वह एसएलसी देने से इनकार कर रहा है। 
विज्ञापन



आरोप है कि इस बारे में उसकी मां और गांव के नंबरदार ने कह रखा है। छात्र का कहना है कि अगर एसएलसी नहीं मिलती तो उसका दाखिला नहीं होगा, जिस कारण उसका भविष्य खराब हो सकता है। आरोप है कि जब वह इस बारे में नंबरदार से मिले तो उसने उसे और उसके पिता को जातिसूचक शब्द कहे। उन्होंने स्कूल में रजिस्टर्ड डाक से एसएलसी लेने के लिए प्रार्थना पत्र भेजा है। उसकी मां ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने छात्र के बयान पर मिल्कपुर स्कूल के हेडमास्टर, मां और नंबरदार के खिलाफ धारा 506, 34 व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उकलाना थाना से जीरो एफआईआर दर्ज कर नारनौंद थाना में ट्रांसफर हुई है। मामले में जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - भगत राम, डीएसपी नारनौंद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed