फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Second and third year admission date extended, fees to be deposited till August 17

द्वितीय व तृतीय वर्ष में दाखिले की तिथि बढ़ाई, 17 अगस्त तक होगी फीस जमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Second and third year admission date extended, fees to be deposited till August 17
हिसार। उच्चतर शिक्षा विभाग ने यूजी कोर्स के द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को तीन दिन की राहत दी है। इन दोनों कक्षाओं के विद्यार्थी अब 17 अगस्त तक दाखिला ले सकते हैं। इससे पहले अंतिम दिन 13 अगस्त था। पिछले कई दिनों तक द्वितीय व तृतीय वर्ष का एडमिशन पोर्टल का सर्वर डाउन रहा था। विद्यार्थी फीस जमा नहीं करवा पा रहे थे। अंतिम दिन भी पोर्टल नहीं चला। विद्यार्थियों को आ रही समस्या के चलते कॉलेजों ने भी उच्चतर शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर द्वितीय व तृतीय वर्ष में दाखिला की तिथि बढ़ाने की मांग की थी। जिसको पूरा कर दिया है।
विज्ञापन

- वहीं दूसरी ओर यूजी प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी कॉलेजों में पहुंचकर डॉक्यूमेंट वेरिफाई करवा रहे हैं। अभी तक पहली लिस्ट के 30 प्रतिशत विद्यार्थी भी अलॉट हुए कॉलेज में दाखिला नहीं ले सके हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पहली मेरिट में नाम आने वाले विद्यार्थी अगर अपने डॉक्यूमेंट कॉलेज में वेरिफाई नहीं करवाए तो उनका एडमिशन मान्य नहीं होगा। पहली मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले वे विद्यार्थी जो दाखिला नहीं लेना चाहते उन विद्यार्थियों को एडमिशन पोर्टल पर जाकर डैफर ऑप्शन पर अपडेट करना होगा। ऐसा करने से वे विद्यार्थी दूसरी काउंसिलिंग के लिए कतार में आ जाएंगे। अगर वे विद्यार्थी डैफर नहीं करते हैं तो उनका दूसरी कांउसिलिंग के लिए नाम चयन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं एडमिशन का आगामी शेड्यूल
-पहली मेरिट लिस्ट जारी हुई- 12 अगस्त
- पहली मेरिट लिस्ट मान्य होगी- 16 अगस्त तक
- पहली मेरिट लिस्ट की फीस जमा होगी- 13 अगस्त से 16 अगस्त
- दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी- 19 अगस्त को
- दूसरी मेरिट लिस्ट मान्य होगी- 23 अगस्त तक
- दूसरी मेरिट लिस्ट की फीस जमा होगी- 19 अगस्त से 23 अगस्त तक
- ओपन काउंसिलिंग होगी- 26 अगस्त
---------
यूजी कोर्स में द्वितीय व तृतीय वर्ष में दाखिले की तिथि 17 अगस्त कर दी है। प्रथम वर्ष के विद्यार्थी ऑनलाइन फीस भरने के बाद कॉलेज में पहुंचकर डॉक्यूमेंट वेरिफाई जरूर करवाएं।
- डॉ. राजेश कुमार, एडमिशन नोडल अधिकारी, सीआरएम जाट कॉलेज हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed