{"_id":"65de1dd2026f35788803ce61","slug":"second-ac-class-compartment-will-be-increased-in-hisar-coimbatore-hisar-train-from-march-6-hisar-news-c-21-hsr1020-330508-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिसार-कोयम्बटूर-हिसार ट्रेन में 6 मार्च से सेकंड एसी श्रेणी डिब्बे की होगी बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिसार-कोयम्बटूर-हिसार ट्रेन में 6 मार्च से सेकंड एसी श्रेणी डिब्बे की होगी बढ़ोतरी
विज्ञापन
हिसार। रेलवे की तरफ से त्योहारी मौसम में अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों में डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 22475/22476, हिसार-कोयम्बटूर-हिसार रेलसेवा में हिसार से 6 मार्च से 27 मार्च तक तथा कोयम्बटूर से 9 मार्च से 30 मार्च तक 1 सेकंड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
वहीं, गाड़ी संख्या 19613/19612, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 2 मार्च से 30 मार्च तक और अमृतसर से 3 मार्च से 31 मार्च तक 1 थर्ड एसी व 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 19611/19614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 2 मार्च से 30 मार्च तक तथा अमृतसर से 3 मार्च से 31 मार्च तक 1 थर्ड एसी व 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 14731/14732, दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली एक्सप्रेस रेलसेवा में दिल्ली से 1 मार्च से 31 मार्च तक एवं बठिंडा से 2 मार्च से 1 अप्रैल तक 3 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।