{"_id":"686d713bfe27d80df504045c","slug":"seats-were-not-filled-even-in-the-newly-started-course-bba-from-this-session-hisar-news-c-21-hsr1020-662625-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: इस सत्र से नए शुरू किए गए कोर्स बीबीए में भी सीटें नहीं हुईं फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: इस सत्र से नए शुरू किए गए कोर्स बीबीए में भी सीटें नहीं हुईं फुल
विज्ञापन
हिसार गवर्नमेंट कॉलेज में एडमिशन को को लेकर जानकारी लेते छात्र।
हिसार। कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट (यूजी) कोर्सों में दाखिलों के प्रति विद्यार्थियों का रुझान लगातार कम हो रहा। हायर एजुकेशन ने दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करने के बाद फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 7 जुलाई रखी थी, लेकिन विद्यार्थियों के कम होते दाखिलों को देखते हुए फीस जमा करवाने के लिए एक दिन अतिरिक्त बढ़ाकर 8 जुलाई किया। इसके बाद भी सभी कॉलेजों में अंतिम दिन 50-60 दाखिले भी नहीं हुए। इसी सत्र से शुरू हुए कोर्स में भी विद्यार्थी रुचि नहीं दिखा रहे। 9 जुलाई को अब सभी कॉलेजों में ओपन काउंसिलिंग की जाएगी। अंतिम दिन एफसी कॉलेज में केवल 5 और जाट कॉलेज में अंतिम दिन केवल बीए विषय में 4 दाखिले हुए है। सभी कॉलेजों में बीए, बीकॉम, बीएससी लाइफ साइंस, बीएससी फिजिकल साइंस सहित सभी कोर्सों में सीटें बची हैं।
इसी सत्र से शुरू हुए कोर्स बीबीए में महिला महाविद्यालय में केवल एक, जाट कॉलेज में 27, डीएन कॉलेज में 42 और गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में 27 दाखिले हुए हैं। नए कोर्स का भी विद्यार्थियों में खासा रुझान देखने को नहीं मिल रहा। वहीं गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में बीबीए-एमबीए इंटीग्रेटेड कोर्स में लगभग सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में 1900 सीटों पर 1400 दाखिले हो चुके हैं। एफसी कॉलेज में 1200 सीटों पर 206 दाखिले हुए हैं हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय में 880 सीटों में से सिर्फ 374 ही दाखिले हुए हैं। जाट कॉलेज में 2110 सीटों में से 645 पर ही दाखिले हुए हैं। डीएन कॉलेज में 500 से अधि दाखिले हुए हैं। इंपीरियल कॉलेज में भी रिक्त सीटें बची हैं।
कॉलेजों में सुबह 9 बजे से होगी काउंसिलिंग
सभी कॉलेजों में रिक्त सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होगी। इसके बाद मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। मेरिट में स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी कॉलेज में फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकते हैं। फिजिकल काउंसिलिंग के बाद दाखिला पाने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 10 और 11 जुलाई को किया जाएगा।