Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   SDM, arriving for an inspection, turns teacher; teaches a ninth-grade class for an hour.

Hisar News: निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम बने शिक्षक, नौवीं कक्षा को एक घंटे पढ़ाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
SDM, arriving for an inspection, turns teacher; teaches a ninth-grade class for an hour.
हांसी। पीएम श्री राजकीय विद्यालय मसूदपुर के निरीक्षण के दौरान उपमंडलाधीश (एसडीएम) राजेश खोथ ने शिक्षक बनकर नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को करीब एक घंटे तक भूगोल और गणित का पाठ पढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों से सवाल-जवाब कर उनके शैक्षणिक स्तर को परखा और लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन व जुनून के साथ मेहनत करने की प्रेरणा दी। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, साफ-सफाई व्यवस्था तथा उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता और व्यवस्थाओं की स्थिति देखी तथा विद्यालय में संचालित शिक्षण गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन


दौरे के दौरान एसडीएम ने औपचारिक निरीक्षण तक ही स्वयं को सीमित न रखते हुए सीधे विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उनसे संवाद किया। उन्होंने नौवीं कक्षा में जाकर विद्यार्थियों को करीब एक घंटे तक भूगोल और गणित विषय पढ़ाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों से जुड़े सवाल पूछकर विद्यार्थियों की समझ को परखा और पढ़ाई के प्रति रुचि विकसित करने पर जोर दिया।। कक्षा में विद्यार्थियों के साथ संवादात्मक तरीके से शिक्षण करते हुए उन्होंने उनकी जिज्ञासाओं का भी समाधान किया।
विज्ञापन


एसडीएम राजेश खोथ ने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन भविष्य की मजबूत नींव तैयार करने का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। इस दौरान प्राप्त की गई शिक्षा, विकसित की गई आदतें और अपनाया गया अनुशासन आगे चलकर जीवन की दिशा तय करते हैं। केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना ही शिक्षा का उद्देश्य नहीं है, बल्कि ज्ञान को व्यवहार में उतारना और अपनी सोच एवं समझ को विकसित करना भी उतना ही आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह देते हुए कहा कि लक्ष्य के प्रति जुनून, आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत सफलता की राह आसान बनाते हैं। विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानकर बड़े सपने देखने चाहिए और उन्हें साकार करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि असफलताओं से घबराने की बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि निरंतर प्रयास करने वाले व्यक्ति के लिए सफलता के रास्ते खुलते रहते हैं।

एसडीएम ने पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ-साथ मानसिक मजबूती, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और चुनौतियों का सामना करने का आत्मविश्वास विकसित होता है।


उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग करते हुए नियमित अध्ययन, खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के लिए समय निर्धारित करना चाहिए। सकारात्मक सोच, अच्छी आदतें और निरंतर सीखने की ललक उन्हें भविष्य में अपनी पसंद के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करेगी। एसडीएम ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अपने विद्यालय और शिक्षकों से मिलने वाले मार्गदर्शन का पूरा लाभ उठाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed