फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Scooty riding petrol pump worker injured in collision with bike, one named

Hisar News: बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार पेट्रोल पंप कर्मी घायल, एक नामजद

Mon, 04 Nov 2024 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 04 Nov 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Scooty riding petrol pump worker injured in collision with bike, one named
मंडी आदमपुर। गांव मोडाखेड़ा से चूली बागडिय़ान जा रहे स्कूटी सवार पेट्रोल पंप कर्मी बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आदमपुर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

आदमपुर पुलिस ने बाइक चालक गांव चूली बागडिय़ान निवासी विनोद कुमार को नामजद करते हुए उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव चूली बागडिय़ान निवासी 45 वर्षीय सुरेश कुमार ने बताया कि वह गांव चौधरीवाली में एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत है। शुक्रवार रात पेट्रोल पंप से स्कूटी पर अपने गांव चूली बागडिय़ान जा रहा था तो रास्ते में मोडाखेड़ा से चूली बागडिय़ान रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी। जिसे गांव का ही विनोद कुमार चला रहा था। राहगीरों की सहायता से घायल सुरेश को आदमपुर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed