Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Savitri Jindal family on credibility, MP mother contesting independent candidate for first time in electoral

Hisar: मैदान में सावित्री... साख पर जिंदल घराना, चुनावी रण में पहली बार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर MP की मां

Fri, 13 Sep 2024 11:08 AM IST
नवीन दलाल सुरेंद्र दलाल, हिसार (हरियाणा)
सुरेंद्र दलाल, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 13 Sep 2024 11:08 AM IST
सार

हिसार के राजनीतिक रण में इस बार एक नया मोड़ आया है। जिंदल परिवार की प्रमुख और पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने विधानसभा चुनाव में पहली बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी पेश की है। सावित्री जिंदल कुरुक्षेत्र से भाजपा के सांसद नवीन जिंदल की मां भी हैं।

विज्ञापन
Savitri Jindal family on credibility, MP mother contesting independent candidate for first time in electoral
सावित्री जिंदल ने भरा नामांकन - फोटो : संवाद

विस्तार

देश की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में शुमार पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने हिसार विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया है। भाजपा सांसद नवीन जिंदल की माता सावित्री के चुनावी मैदान में आने से जिंदल घराने की साख दांव पर लग गई है। 5 बार इस सीट से जीत हासिल करने वाले जिंदल परिवार के लिए इस बार की जीत-हार उनके राजनीतिक भविष्य को तय करेगी। 2014 की तरह एक बार फिर से भाजपा के डॉ. कमल गुप्ता के सामने सावित्री जिंदल मैदान में हैं। इस बार अंतर यह है कि सावित्री जिंदल कांग्रेस के टिकट पर न होकर निर्दलीय उतरी हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर रामनिवास राड़ा यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल के निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान से आने से हिसार की सीट सबसे हॉट सीट बन गई है। पूरे हरियाणा के लोग इस सीट को लेकर उत्सुक नजर आ रहे हैं। बेटा नवीन जिंदल के कुरुक्षेत्र से सांसद होने के बावजूद सावित्री जिंदल को हिसार विधानसभा से टिकट नहीं मिल सका। इसके बाद सावित्री जिंदल ने कांग्रेस के टिकट के लिए प्रयास किए लेकिन वहां भी बात नहीं बनी। आखिर में उनको निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में आने का फैसला लेना पड़ा।

विज्ञापन
Trending Videos

वर्ष 1991 में जिंदल परिवार ने हिसार से राजनीति शुरू की थी। 1991से 2009 तक यहां से जिंदल परिवार 5 बार मैदान में आया और पांचों बार ही जीता। तीन बार ओपी जिंदल खुद जीते तो दो बार सावित्री जिंदल जीतीं। 2014 के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता के सामने कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री जिंदल थी। गौतम सरदाना निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में थे। तब सावित्री जिंदल को पहली बार हार का सामना करना पड़ा।

देश की सबसे धनी महिला को हराने का इनाम डॉ. कमल गुप्ता को मुख्य संसदीय सचिव का पद के रूप में मिला। इसके बाद करीब 10 साल तक सावित्री जिंदल हिसार की राजनीति से दूर रहीं। 2024 में मार्च में सावित्री जिंदल के सबसे छोटे बेटे नवीन जिंदल भाजपा में शामिल हुए तो पार्टी ने उनको कुरुक्षेत्र से लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया। नवीन विजयी होकर सांसद बने। 29 मार्च को सावित्री जिंदल को भी सीएम नायब सैनी, पूर्व सीएम मनोहरलाल ने पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया। सावित्री जिंदल ने भाजपा में शामिल हाेने का मंच से एलान भी किया था। इसके बाद से वह भाजपा के टिकट की प्रबल दावेदार भी बन गईं थीं।

विज्ञापन

17 में से 14 बार वैश्य प्रत्याशी जीते

हिसार विधानसभा सीट पूरी तरह से शहरी है। यहां पर वैश्य मतदाताओं की अच्छी संख्या है। हिसार सीट पर हुए 17 विधानसभा चुनाव में 14 बार वैश्य जाति से विधायक बने हैं। दो बार पंजाबी, एक बार सैनी जाति से विधायक निर्वाचित हुए हैं।

विज्ञापन

सबसे बड़ी जीत सावित्री जिंदल के नाम

हिसार विधानसभा सीट पर सबसे अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल के नाम है। 2005 में उनके पति ओपी जिंदल का हवाई हादसे में निधन होने के बाद हिसार सीट पर उपचुनाव हुआ था। कांग्रेस की टिकट से पहली बार चुनाव में उतरी सावित्री जिंदल ने 1 लाख 2 हजार 331 वोट के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। सावित्री जिंदल ने 107948 वोट मिले थे, जबकि उनके निकटतम आजाद प्रत्याशी को केवल 1120 वोटों से ही संतोष करना पड़ा था। उनके समक्ष किसी प्रमुख राजनीतिक दल ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। सबसे छोटी जीत वर्ष 1967 में स्नेहलता के नाम है। उन्होंने बलवंत तायल को 224 वोट से हराया था।

दस हजार से अधिक श्रमिक वोटर बड़ी ताकत....पार्टी का टिकट न होना कमजोरी

हिसार विधानसभा सीट पर पंजाबी मतदाता सबसे ज्यादा है। करीब 31 हजार पंजाबी, 24 हजार बनिया, 17 हजार सैनी, 13 हजार जाट,11 हजार ब्राह्मण समेत अन्य जाति मतदाता है। जिंदल परिवार को बनिया के अलावा पंजाबी, ब्राह्मण, अनुसूचित वर्ग के वोट भी मिलते हैं। जिंदल परिवार के कारण ही हिसार को स्टील सिटी के तौर पर पहचाना जाता है। उनकी अलग अलग कंपनियों में करीब 10 हजार से अधिक श्रमिक है। इन सभी को जिदंल परिवार का वोटर माना जाता है। इस बार निर्दलीय प्रत्याशी होने से नुकसान होगा। यह परिवार अब तक निर्दलीय के तौर पर कभी नहीं लड़ा। बनिया, पंजाबी, सैनी सभी जातियों के मजबूत प्रत्याशी मैदान सें आने से मुकाबला बेहद रोचक रहेगा।

6 बार लड़ा जिंदल परिवार 5 बार जीता...

इस सीट पर जिंदल परिवार ने कुल 6 चुनाव लड़े, जिसमें 5 में जीते। सावित्री जिंदल 2014 का एक चुनाव हारी थीं। ओपी जिंदल ने 1991 का चुनाव हविपा से लड़कर जीता था। इसके बाद उन्होंने व सावित्री जिंदल ने सभी चुनाव कांग्रेस से जीते। अब चुनाव में 2014 की तरह से स्थिति बन गई है। उस समय भी सावित्री जिंदल, डॉ. कमल गुप्ता, गौतम सरदाना त्रिकोणीय मुकाबले में लड़ रहे थे। इस बार इन तीनों के अलावा कांग्रेस के प्रत्याशी रामनिवास राड़ा भी लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed