फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Satrod residents are getting Munadi done in the village, tomorrow they will hold a sit-in at the place of the garbage disposal plant

Hisar News: सातरोडवासी गांव में करा रहे मुनादी, कल बैठक कर कचरा निस्तारण प्लांट की जगह पर देंगे धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Satrod residents are getting Munadi done in the village, tomorrow they will hold a sit-in at the place of the garbage disposal plant
मेयर के कैंप कार्यालय के समक्ष ठेकेदार के कर्मचारियों का वेतन के लिए धरना शुरू । 
हिसार। शहर के वार्ड-9 में प्रस्तावित कचरा निस्तारण प्लांट के विरोध में सातरोड के लोगों ने गांव में मुनादी कराई है। सातरोडवासी 18 जून को बैठक कर प्लांट की जगह पर धरना देंगे। वहीं निगम प्रशासन ने चहारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले प्लांट वाली जगह की सफाई करवाई। एक-दो दिन में चहारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। उधर, ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा काम बंद करने के बाद शुक्रवार को निगम की तरफ से अपनी गाड़ियां भेजकर 1 से 10 वार्ड में घराें से कचरे का उठान शुरू करवाया। हालांकि पार्षदों का कहना है कि उनके वार्डों से कचरे का उठान नहीं हुआ। ढाई माह से वेतन न मिलने पर ठेकेदार के कर्मचारियों ने मेयर के कैंप कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि ढाई माह से पेमेंट न होने के कारण बुधवार को ठेकेदार ने वार्ड 1 से 10 में घरों से कचरा उठाना बंद कर दिया था। इस बारे में निगम प्रशासन का कहना है कि जब तक ठेकेदार कचरे का निस्तारण शुरू नहीं करता, तब तक उसकी पेमेंट नहीं की जाएगी। इसके अलावा निगम ने वार्ड 9 में कचरा निस्तारण प्लांट बनाने का फैसला किया, जिसका सातरोड के लोगों ने विरोध कर दिया।
विज्ञापन


वार्ड-1 से 10 में भेजी 26 गाड़ियां
निगम की स्वच्छता शाखा की मानें तो शुक्रवार को वार्ड 1 से 10 में घरों से कचरा एकत्रित करने के लिए 26 गाड़ियां भेजी गईं, जिनमें 15 टाटा एस, 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक जेसीबी शामिल है। इन गाड़ियों ने घरों से कचरे का उठान किया। इससे पहले लगातार 2 दिनों से इन वार्डों से कचरे का उठान नहीं हो रहा था, जिस कारण करीब 45 हजार घरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई सब कमेटी के सदस्यों से मिले ठेकेदार के कर्मचारी
ढाई माह से वेतन न मिलने पर ठेकेदार के कर्मचारी सफाई सब कमेटी के सदस्यों से मिले और उनकी समस्या का समाधान करवाने की मांग की। इसके बाद पार्षद अनिल जैन, उमेद खन्ना व मनोहर लाल निगमायुक्त प्रदीप दहिया से मिले। निगमायुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही ठेकेदार के कर्मचारियों को वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। उधर, ठेकेदार के कर्मचारियों ने मेयर के कैंप कार्यालय के सामने पार्किंग स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। उनका कहना है कि जब तक उनका वेतन नहीं मिलेगा, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
कचरा निस्तारण प्लांट के निर्माण पर टकराव की संभावना बढ़ी
कचरा निस्तारण प्लांट के निर्माण पर एक फिर से वार्ड 11 के लोगों व निगम प्रशासन के बीच टकराव की संभावना हो गई है। निगम प्रशासन का कहना है कि अगर हर हाल में इस जगह पर प्लांट का निर्माण करवाएंगे, बेशक उन्हें सख्ती करनी पड़े। उधर वार्ड 11 के लोग एक बार फिर प्लांट निर्माण के विरोध में उतर आए हैं। इस मामले को लेकर वार्ड के लोगों ने 18 जून को वार्ड के लोगों की बैठक भी बुलाई है। इस बैठक में प्लांट को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

रविवार को हाेने वाली बैठक को लेकर वार्ड में मुनादी करवाई जा रही है, जो शनिवार को भी जारी रहेगी। बैठक में प्लांट के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना लगाने जैसा फैसला भी लिया जा सकता है। यह हमारे पूर्वजों की जमीन है और हम यहां किसी भी हालत में प्लांट नहीं बनने देंगे। - राजपाल मांडू, मनोनीत पार्षद, वार्ड 11


हम ठेकेदार के कर्मचारियों के वेतन को लेकर निगमायुक्त से मिले थे। उन्हें जल्द ही इनका वेतन देने का आश्वासन दिया है। वार्ड से काफी लोगों के फोन आए कि उनके घरों से कचरे का उठान नहीं हुआ। - अनिल जैन, पार्षद, वार्ड 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed