फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Satlok ashram hisar, Rampal, Hisar

देशद्रोह के मामले में डॉक्टर समेत आठ पुलिस वालों ने दी गवाही

Tue, 22 Nov 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Tue, 22 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Satlok ashram hisar, Rampal, Hisar
Rampal - फोटो : Bureau

दिल्ली रोड पर सेंट्रल जेल वन में न्यायाधीश अजय पराशर की अदालत में सोमवार को सतलोक आश्रम प्रकरण के देशद्रोह के मामले में आठ गवाहों के बयान दर्ज हुए। इनमें एक सरकारी डॉक्टर और सात पुलिस कर्मी शामिल हैं। मुकदमे की अगली सुनवाई अब 16 जनवरी को होगी।

विज्ञापन

 सेंट्रल जेल वन में लगी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय पराशर की अदालत में बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण के देशद्रोह के मामले में आठ गवाहों ने गवाही दर्ज कराई। इनमें सिविल अस्पताल के डॉ. धर्मेंद्र संधीर तथा पुलिस कर्मी एएसआई राजेश कुमार, हेडकांस्टेबल राजसिंह, कांस्टेबल अमित कुमार, अमित कुमार, मुकेश कुमार, अनिल कुमार और एक अन्य शामिल हैं। ये वे पुलिस कर्मी हैं, जिन्होंने घटना के समय मौके पर सीडी बनाई थी या फोटो खींचे थे। डॉक्टर ने घायलों का उपचार किया था। आरोपी पक्ष के वकील महेंद्र सिंह नैन ने गवाहों से सवाल पूछे। कुल 938 आरोपियों में से सेंट्रल जेल-टू में बंद मुख्य आरोपी रामपाल की पेशी वीसी से हुई और बाकी आरोपी पेश हुए। अदालत ने गवाही की प्रक्रिया पूरी होने पर मुकदमे की अगली तारीख 16 जनवरी मुकर्रर की।
विज्ञापन


 रामपाल समर्थक भारी संख्या में पहुंचे रेलवे स्टेशन
बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण के मुख्य आरोपी रामपाल के समर्थक सोमवार को पेशी के दौरान भारी संख्या में शहर में पहुंचे। रामपाल के अनुयायी सेंट्रल जेल-वन के पास पहुंचे। मगर पुलिस कर्मियों ने उनको वहां टिकने नहीं दिया। पुलिस विभाग ने पेशी के चलते जेल के आस-पास काफी संख्या में जवान तैनात कर रखे थे। महिला पुलिस बल अलग से तैनात था। अनुयायी अलग-अलग जेल के आस-पास पहुंचते रहे और  पुलिस कर्मी उनको भगाते रहे। समर्थक अलग-अलग समय में हिसार पहुंचे, इसलिए उनका कम अहसास कम हुआ। लेकिन पेशी होने के बाद वे शाम को भारी संख्या में रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जिससे वहां भारी भीड़ नजर आई और एकबारगी अव्यवस्था फैल गई। कई ट्रेन गुजरने पर देर रात तक स्थिति सामान्य हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed