Hisar: जेजेपी MLA के हलके में BJP ने खिलाया कमल, सतीश खेदड़ बने बरवाला पंचायत समिति चेयरमैन
भाजपा समर्थित सतीश खेदड़ बरवाला पंचायत समिति चेयरमैन बने हैं। सतीश खेदड़ को 16, अमित सरहेड़ा को 14 वोट मिले। इस तरह से सतीश खेदड़ 2 वोट से जीतकर चेयरमैन बने।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार में जजपा के विधायक जोगीराम सिहाग के हलके की पंचायत समिति में भाजपा ने कमल खिला दिया। बरवाला पंचायत समिति चुनाव में भाजपा समर्थित सतीश खेदड़ चेयरमैन बने। यहां भाजपा- जजपा ने अपने समर्थित प्रत्याशी उतारे। जिसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी सतीश खेदड़ 2 वोट से विजयी रहे। चुनाव प्रक्रिया में विधायक जोगीराम सिहाग नदारद रहे।
बरवाला पंचायत समिति के लिए मंगलवार को चुनाव हुआ। एसडीएम अश्वीर नैन की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सभी 30 पंचायत समिति सदस्य पहुंचे। भाजपा की ओर से पूर्व विधायक वेद नारंग कुछ पार्षदों को साथ लेकर पहुंचे।
मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन रणधीर धीरु, आशा खेदड़ सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। जजपा की ओर से हलका अध्यक्ष अनिल बालकिया व अन्य मौजूद रहे। चेयरमैन पद के लिए सतीश खेदड़ ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी की ओर से नामांकन किया। जजपा समर्थित प्रत्याशी अमित सरहेड़ा ने पर्चा भरा। जिसमें सतीश खेदड़ को 16, अमित सरहेड़ा को 14 वोट मिले। इस तरह से सतीश खेदड़ 2 वोट से जीतकर चेयरमैन बने।
वाइस चेयरमैन के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें भाजपा ने नरेश बयाना खेड़ा को उतारा। जिसे 12 वोट मिले। दूसरी प्रत्याशी सीमा रानी को 4, तीसरे प्रत्याशी अमित बिचपड़ी को 14 वोट मिले।