{"_id":"688e57322ec24425e80b381f","slug":"satish-became-the-head-of-hseb-union-sisai-pramod-became-the-vice-president-hisar-news-c-21-hsr1027-679906-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सतीश बने एचएसईबी यूनियन सिसाय के प्रधान, प्रमोद उपप्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सतीश बने एचएसईबी यूनियन सिसाय के प्रधान, प्रमोद उपप्रधान
Sat, 02 Aug 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
नारनौंद में शपथ लेते हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के नवनियुक्त पदाधिकारी। स्र
विज्ञापन
नारनौंद। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (एचएसईबी) वर्कर यूनियन के सदस्यों की बैठक शनिवार को सिसाय के बिजली निगम कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें यूनियन के नए पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। इसके लिए सतीश लोहान प्रधान, प्रमोद कुमार उपप्रधान, सुमंत सिंह सचिव, पुनीत कुमार सह सचिव, मंजीत यादव कोषाध्यक्ष और आशीष लोहान संगठनकर्ता चुने गए।
चुनाव के लिए एचएसईबी यूनियन मुख्यालय भिवानी के प्रधान विकास सुनहरा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। इस प्रक्रिया में शमशेर सिंह, शिवेंद्र सिंह और राजेंद्र कोठारिया ने भी सहयोग किया।
नवनिर्वाचित प्रधान सतीश ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने के लिए संबंधित उच्च अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा सक्रिय रहेंगे और कर्मचारियों की आवाज को हर मंच पर मजबूती से रखा जाएगा।