फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   5 Norwegians detained in Haryana.

Hisar News: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हरियाणा में सख्ती, 5 पदाधिकारी डिटेन

Sat, 10 Oct 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 10 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
5 Norwegians detained in Haryana.
बास पुलिस की निगरानी में राजेंद्र सोरखी व आशीष बेरवाल। स्रोत : संवाद
नारनौंद। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले हरियाणा में पुलिस-प्रशासन की सख्ती जारी रही। छात्र संगठनों के दो पदाधिकारियों को शुक्रवार को डिटेन करने के बाद शनिवार को भी पुलिस ने तीन पदाधिकारियों को डिटेन किया। इनमें आम आदमी पार्टी (आप), इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और इंडियन स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (आईएसओ) से जुड़े पदाधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन

शनिवार शाम तक सभी को छोड़ दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार से शनिवार तक कुल पांच पदाधिकारियों को डिटेन किया था। बास पुलिस ने शनिवार सुबह आप के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सोरखी और इनेलो की नारनौंद हलका युवा इकाई के अध्यक्ष आशीष बेरवाल को डिटेन किया। पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई और शाम करीब 4 बजे छोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं खेड़ी चोपटा पुलिस चौकी ने आईएसओ के नारनौंद हलका अध्यक्ष प्रदीप संधू को शनिवार सुबह डिटेन किया था। उन्हें भी शाम तक छोड़ दिया गया। जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने शुक्रवार को भी कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रांतिकारी स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (केएसओ) के अध्यक्ष हरिकेश ढांडा और एनएसयूआई के हांसी जिला अध्यक्ष राहुल सिवाच को सीआईए स्टाफ नारनौंद ने डिटेन कर लाई थी। हरिकेश ढांडा को शुक्रवार शाम को ही छोड़ दिया गया था जबकि राहुल से पूछताछ जारी थी। शनिवार शाम को राहुल को भी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed