फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sarpanchs lockout BDPO office in protest against e-tendering

Hisar News: ई-टेंडरिंग के विरोध में सरपंचों ने बीडीपीओ कार्यालय पर की तालाबंदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Sarpanchs lockout BDPO office in protest against e-tendering
हांसी। ई-टेंडरिंग का विरोध कर रहे सरपंचों ने सोमवार को सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद सरपंच खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों के कार्यालय के मेन गेट पर तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

टोहाना में लिए गए निर्णय के क्रम में ई-टेंडरिंग का विरोध करते हुए सरपंच सोमवार सुबह 11 बजे हांसी खंड प्रथम व द्वितीय के जिला प्रधान नरसिंह दूहन कुंवारी के नेतृत्व में बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे। सरपंचों ने कर्मचारियों को बाहर निकालकर बीडीपीओ कार्यालय में ताला जड़ दिया और जमकर नारेबाजी करते हुए वहीं धरना शुरू कर दिया। इस मौके पर प्रदीप लादी, सुरेंद्र पुट्ठी, सुरेंद्र गहलोत, अरविंद्र कटारिया, राजेश, श्याम खांडा, अजीत, संदीप मलिक, सुरेश खिचड़ व रविन्द्र सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आदमपुर में बीडीपीओ कार्यालय में जड़ा ताला
मंडी आदमपुर। सरपंच एसोसिएशन ने सोमवार को ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकाल का विरोध करते हुए बीडीपीओ कार्यालय पर ताला लगा दिया। इस दौरान सरपंचों ने पंचायत मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तालाबंदी के बाद सरपंच अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। खंड कार्यालय में एहतियात के तौर पर थाना प्रभारी पवन कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदमपुर सरपंच एसोसिएशन के प्रधान कुलदीप डेलू ने कहा कि ई-टेंडरिंग के माध्यम से सरकार पंचायतीराज को खत्म करना चाहती है। मंत्री का कहना है कि एक लाख 99 हजार 999 रुपये से अधिक के कार्य ई-टेंडरिंग के माध्यम से ठेकेदार करेंगे। जबकि दो लाख रुपये से गांव की कोई भी मांग पूरी नहीं हो सकती। ऐसे में ग्रामीणों ने जिस उम्मीद से उन्हें सरपंच पद के लिए चुना है, वह खत्म हो गई है। इस मौके पर सरपंच नत्थूराम, सरपंच पवन सोनी, सरपंच सुनील खिचड़, सरपंच सुशील भादू, सरपंच रामप्रताप, खैरमपुर सरपंच प्रदीप, सुभाष मुंडा, महाबीर शर्मा, बलवंत जौहर, प्रवीण बैनीवाल, दिनेश सैनी, आत्माराम मांझू, राकेश धामू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed