फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sarpanch Madanlal of village Raipur Dhani suspended

Hisar News: गांव रायपुर ढाणी का सरपंच मदनलाल निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch Madanlal of village Raipur Dhani suspended
हिसार। डीसी अनीश यादव ने पद का दुरुपयोग करने के मामले में गांव रायपुर ढाणी के सरपंच मदनलाल को निलंबित कर दिया है। वहीं मामले की जांच एसडीएम ज्योति मित्तल को सौंप दी गई है। सरपंच मदनलाल को 15 दिन में साक्ष्यों के साथ जवाब देना होगा। एसडीएम को एक महीने में जांच रिपोर्ट डीसी को साैंपनी होगी।
विज्ञापन

ढाणी रायपुर निवासी सुरेश, विनोद, बलराम ने 21 जनवरी को समाधान शिविर में शिकायत देकर बताया कि 16 जनवरी की रात सुरेश, विनोद, बलराम, पूनम देवी, सुलतान, कृष्ण के मकानों को बिना पैमाइश कराए जेसीबी से तोड़ दिया। बिना आदेश पारित किए कार्रवाई की गई। इस मामले में उच्च अधिकारियों को अवगत नहीं कराया। इसके बाद खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने मौके का निरीक्षण किया तो कार्रवाई में सरपंच की मिलीभगत पाई गई। बीडीपीओ ने रिपोर्ट में कहा कि सरपंच ने पद का दुरुपयोग करने के साथ उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना की। बिना नोटिस मकानों को तोड़ने पर सरपंच मदनलाल व अन्य के खिलाफ सदर थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

सरपंच पर रात को घर में घुसकर चोट मारने का भी आरोप है। मामले में सरपंच को नाेटिस देकर जवाब मांगा गया। हालांकि सरपंच ने आरोपों को निराधार बताया है। डीसी अनीश यादव ने मदनलाल को पंचायत की बैठक में हिस्सा लेने से वंचित करते हुए पंचायत का रिकॉर्ड बहुमत वाले पंच के पास जमा कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed