{"_id":"65df729b3d7bc5936106a1c9","slug":"sarika-and-vinay-won-in-800-meter-race-hisar-news-c-21-hsr1020-331309-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 800 मीटर दौड़ में सारिका और विनय ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 800 मीटर दौड़ में सारिका और विनय ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी आदमपुर। राजकीय बहुतकनीकी में वीरवार को दो दिवसीय 38वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। मैनेजमेंट विभाग के प्राध्यापक डॉ. महावीर सेहरावत ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेल खेलने से हमारा शारीरिक स्वास्थ्य सुधरता है और हमें ऊर्जा से भर देता है। यह हमारे मानसिक तनाव को कम करता है और हमें खुश रखता है। इस दौरान 800 मीटर दौड़ में सारिका और विनय ने बाजी मारी
प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि डाॅ. महावीर सेहरावत, प्राचार्य डॉ. कुलवीर सिंह अहलावत, खेल प्रभारी प्रवीण पानु, टीपीओ नरेश घनघस, विभागाध्यक्ष गजे सिंह, डॉ. बिजेंद्र सिंह, प्रदीप पचार, सुरेश पूनिया, वेदपाल यादव, रमेश कुमार ध्वजारोहण कर रंग-बिरंगे गुब्बारे हवा में उड़ाए। एनएसएस के प्रतिभागी खिलाड़ियों ने खेल मशाल को मुख्य अतिथि से प्रज्वलित करवाकर विभिन्न विभागों के प्रतिभागियों द्वारा रिले रेस में लेकर आए। प्रतियोगिता आयोजन विशेष आमंत्रित कोच डॉ. सुंदर पाल मोर व डॉ. ओपी भादू के निर्देशन में आयोजित की गई।
मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि प्रथम दिन लड़कियों की 400 मीटर रेस में सारिका प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय व अंकिता तृतीय, 800 मीटर में सारिका प्रथम, ज्योति द्वितीय व निशा व मनीषा तृतीय, डिस्कस थ्रो में अंकिता प्रथम, शीतल द्वितीय व निशा तृतीय, लंबी कूद में दिव्या प्रथम, निशा द्वितीय व मनीषा तृतीय, जेवलिन थ्रो में शीतल प्रथम, सारिका द्वितीय, ज्योति तृतीय रही।
विज्ञापन
लड़कों की 800 मीटर दौड़ में विनय प्रथम, मनीष द्वितीय व सुमेर तृतीय, डिस्कस थ्रो में नवीन प्रथम, विनय द्वितीय व जतिन तृतीय, लंबी कूद में अंकुर प्रथम, मनीष द्वितीय व प्रमोद तृतीय, 1500 मीटर दौड़ में विनय प्रथम, उमाशंकर द्वितीय व मनीष तृतीय, ट्रिपल जंप में विनय प्रथम, मनीष द्वितीय, अंकुर तृतीय, जेवलिन थ्रो में नवीन प्रथम, अमित कुमार द्वितीय व प्रवीन कुमार तृतीय रहे।