{"_id":"66871aea06815bac200b5c54","slug":"saplings-ready-in-forest-department-nursery-waiting-for-letter-from-education-department-hisar-news-c-21-hsr1020-414553-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: वन विभाग की नर्सरी में पौधे तैयार, शिक्षा विभाग के पत्र का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: वन विभाग की नर्सरी में पौधे तैयार, शिक्षा विभाग के पत्र का इंतजार
विज्ञापन
हिसार। वन विभाग के अधिकारी स्कूलों को पौधे उपलब्ध करवाने के लिए शिक्षा विभाग के पत्र का इंतजार कर रहे हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लेटलतीफी के कारण वन विभाग की नर्सरी में 1.24 लाख पौधे होने के बावजूद स्कूलों में नहीं पहुंच पाए हैं। जिस कारण सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में चलाया जाने वाला पौधरोपण कार्यक्रम ठंडे बस्ते में चला गया। जबकि शिक्षा निदेशालय के स्पष्ट आदेश दिए थे कि ग्रीष्मकालीन छुट्टियां खत्म होने के बाद 7 जुलाई तक तय कार्यक्रम के अनुसार सर्वप्रथम कार्यक्रम पौधरोपण चलाना जरूरी है। लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों में तालमेल का अभाव होने के कारण वीरवार तक स्कूलों में पौधे ही नहीं पहुंच पाए हैं।
वन विभाग द्वारा पौध वितरण का ब्योरा
- खेत में पौधरोपण के लिए 550000 पौधे
- पौधगिरी कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों के लिए 124000 पौधे
- जल शक्ति अभियान के तहत पंचायतों के लिए 179000 पौधे
- आम नागरिक को निशुल्क रूप से बांटे जाएंगे 219000 पौधे
हमें शिक्षा विभाग के पत्र का इंतजार है। जैसे ही उनकी तरफ से पौधे उपलब्ध करवाने का पत्र मिलेगा तो पौधे वितरित कर दिए जाएंगे। स्कूलों को 1.24 लाख अलग-अलग वैरायटी के पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे।
- नवीन, उप-अधीक्षक, वन विभाग, हिसार