फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   sanitation workers on strike

Hisar News: अधिकारी बेबस, सफाईकर्मी हड़ताल से नहीं टस से मस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
sanitation workers on strike
हिसार में नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल रविवार को 10वें दिन भी जारी रही।
हिसार। नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल रविवार को 10वें दिन भी जारी रही। सफाईकर्मी कचरा स्थलों पर निगरानी करते रहे। नगर निगम के अधिकारी घरों में ही रहे। घरों और सड़कों पर बढ़ते कचरे के अंबार से जनता परेशान हैं और अधिकारी सफाई कर्मियों के सामने लाचार दिख रहे हैं। प्रशासन के पास न तो कचरा उठान का कोई विकल्प है और न इच्छाशक्ति। यही वजह रही कि शनिवार को पुलिस और कमांडो की मौजूदगी में भी कचरा नहीं उठवा सके।
विज्ञापन

सफाईकर्मियों ने दूसरी बार हड़ताल बढ़ाते हुए 11 मई तक डटे रहने का एलान किया था। यह मियाद सोमवार को खत्म हो रही है। शाम को रोहतक में नगर पालिका कर्मचारी संघ की राज्य स्तरीय बैठक भी होनी है। इसमें हड़ताल को और आगे बढ़ाने या खत्म करने पर विचार विमर्श किया जाएगा। यदि सरकार के साथ किसी तरह की बात नहीं बनती है तो परेशानी का दौर और बढ़ेगा। नगर निगम अधिकारी इस बैठक पर नजर लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

हर तरफ कचरे के ढेर
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर की सड़कों पर जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। खाली प्लाट डंपिंग प्वाइंट बन गए हैं। पार्कों में रखे कूड़ेदान भी कचरे से अटे हैं। लोगों के पास घरों में कचरा रखने की जगह तक नहीं बची है। गीला कचरा सड़ांध मार रहा है। कचरा उठान न होने से लोगों ने जलाना भी शुरू कर दिया है। इससे जहरीला धुआं हवा में घुल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई अभियान चलाने वाले संगठन गायब
शहर में सफाई अभियान चलाने वाले संगठन भी गायब हो गए हैं। जनता का कोई प्रतिनिधि भी इस हड़ताल के खिलाफ आवाज नहीं उठा रहा। निगम प्रशासन ने पार्षदों से अपील की थी कि वे घर-घर कचार उठान एजेंसी के कर्मचारियों के समर्थन में आएं ताकि वे बिना किसी बाधा के अपना कार्य कर सकें। इस अपील का इतना ही असर हुआ कि तीन पार्षद ही मौके पर पहुंचे।


सफाई कर्मचारियों की एक-दो दिन में सरकार के साथ बैठक हो सकती है। इसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हड़ताल खत्म होगी या आगे बढ़ेगी। हड़ताल आगे बढ़ती है तो कोई नई रणनीति तैयार करेंगे।
- नीरज, निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed