फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Samples of 13 suspected patients of influenza flu virus sent for testing, report will come today

Hisar News: इन्फ्लूएंजा फ्लू वायरस के 13 आशंकित मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे, आज आएगी रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Samples of 13 suspected patients of influenza flu virus sent for testing, report will come today
हिसार। जिले में इन्फ्लूएंजा फ्लू वायरस के 12 पॉजिटिव रोगी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। बुधवार और वीरवार को मिलाकर 13 नए आशंकित मरीजों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। शुक्रवार को नमूनों की रिपोर्ट आएगी। वहीं फिजिशियन की ओपीडी में रोजाना 50 से अधिक से केस वायरल, खांसी-जुकाम के आ रहे हैं। इन्फ्लूएंजा फ्लू वायरस के लक्षण वायरल बुखार से मिलते-जुलते हैं। इन्फ्लूएंजा फ्लू वायरस श्वसन रोग है। यह नाक, गले और फेफड़ों को प्रभावित करता है। यह संक्रमण एक से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैलता है। चिकित्सकों का कहना है कि वायरस से बचाव के लिए सावधानी बरतें।
विज्ञापन

कार्यकारी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि आती-जाती सर्दी में इन्फ्लूएंजा फ्लू वायरस के केस सामने आते हैं। यह तीन प्रकार का होता है ए, बी और सी। उन्होंने बताया कि इस वायरस से घबराने की जरूरत नहीं। वायरल होने पर खांसते और छींकते समय मुंह पर रूमाल रखें और दूसरे व्यक्ति के संपर्क में न आएं। अभी तक जो पॉजिटिव मरीज आए हैं उनको टेमी फ्लू की दवा दी गई है।
विज्ञापन

ओपीडी में आने वाला हर तीसरा व्यक्ति वायरल ग्रस्त
नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अजीत लाठर ने बताया कि इस मौसम में वायरल के रोगी बढ़ रहे हैं। ओपीडी में आना वाला हर तीसरा मरीज वायरल से ग्रस्त है। वायरल के साथ-साथ खांसी और जुकाम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सावधानी बरतें
खांसी-जुकाम होने पर मास्क पहन कर रखें।
समय-समय पर हाथ धोते रहें।
भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें।
पानी को उबाल कर पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed