फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Samples for 33 TB cancer patients, all reported negative

टीबी- कैंसर के 33 मरीजों के लिए सैंपल, सभी की रिपोर्ट आई निगेटिव

Sun, 10 May 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Samples for 33 TB cancer patients, all reported negative
विनी मंडी में नपा परिसर में स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक। - फोटो : Hisar
हिसार। कोरोना संक्रमण को देखते हुए विभाग ने अब गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों की सैंपल लेने का अभियान शुरू किया है। इसी के तहत शनिवार को 18 टीबी व 15 कैंसर पीड़ित लोगों के सैंपल लिए गए। राहत की बात यह है कि इन सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। विभाग के अनुसार टीबी व कैंसर के मरीजों में संक्रमण का ज्यादा खतरा होता है। इस वजह से विभाग की तरफ से इन लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इससे पहले विभाग ने 18 टीबी मरीजों के स्वैब सैंपल लिए। वही शहर के दो प्राइवेट अस्पतालों से 17 कैंसर मरीजों की जांच के बाद डायग्नोस्टिक किट से कोरोना टेस्ट किए गए।
विज्ञापन

200 से अधिक लोग पहुंचे जांच कराने
जिला अस्पताल में बने ट्राईएज शनिवार को खांसी, जुकाम, बुखार वह गले में खराश संबंधित 200 से अधिक लोग जांच कराने के लिए पहुंचे। इनमें से ज्यादातर लोग दिल्ली, गुरुग्राम, हैदराबाद, पंजाब, महाराष्ट्र और राजस्थान आदि से लौटे हैं। इनमें से जांच के दौरान 70 लोगों में कोरोना संदिग्ध लक्षण मिले तो चिकित्सक ने इन सभी लोगों के सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 लोगों की रैपिड किट से की जांच, रिपोर्ट निगेटिव
जिला अस्पताल की तरफ से शनिवार को रैंडम सैंपलिंग के तहत 28 लोगों की स्क्रीनिंग के साथ रैपिड किट से जांच की गई। इन सभी लोगों की रिपोर्ट करीब 5 से 10 मिनट के अंतराल में निगेटिव आई है। इनमें ज्यादातर शहर में रेहड़ी लगाने वाले और कपड़े बेचने वाले लोग शामिल हैं, जो ज्यादातर घूमते हुए लोगों के संपर्क में आ रहे हैं।
272 सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव, 120 की आनी बाकी
नागरिक अस्पताल की तरफ से शनिवार सुबह भेजे गए 272 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी 120 की रिपोर्ट आनी बाकी है। अब जिला अस्पताल की तरफ से शनिवार को 150 से अधिक सैंपल लिए जा चुके हैं, ये सभी सैंपल फील्ड टीम के द्वारा लिए गए हैं।
नर्सिंग छात्राओं को भेजा घर
नागरिक अस्पताल की तरफ से नर्सिंग हॉस्टल में रह रही छात्राओं को रोडवेज बस आदि से घर भेज दिया गया है। अब सभी छात्राओं को घर पर ही ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जाएगी। फिलहाल नर्सिंग हॉस्टल में करीब 37 छात्राएं रह रही थीं। इनमें ज्यादातर छात्राएं हिसार-रोहतक जिले की रहने वाली हैं।
शहर में 33 कोविड-19 पोस्टर चस्पा किए
मलेरिया विभाग के जीव वैज्ञानिक डॉ. रमेश पूनिया ने बताया कि शहर में बाहरी जिले या राज्य से आने वाले 33 लोगों के घरों के बाहर उनकी टीम ने कोविड-19 चस्पा किए हैं। इनमें से ज्यादातर लोग अहमदाबाद, गुजरात, महाराष्ट्र, मुंबई आदि से लौटे हैं। इस बारे में इन सभी लोगों के पड़ोसी या अन्य लोगों से शिकायतें आई थीं। इसके बाद पोस्टर चस्पा किए गए हैं।

फैलाई अफवाह : बिना जांच बाहर घूम रही महिला, दो पर केस
डॉ. रमेश पूनिया ने बताया कि शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला के बारे में अफवाह फैलाने पर एचएयू चौकी में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। इन सभी ने एक महिला के बारे में अफवाह फैलाई कि बिना जांच के ही घर से बाहर बेवजह घूम रही है। जब उन्होंने टीम के साथ जांच की तो पता चला कि महिला अपने घर पर थी और उसका सैंपल भी लिया जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed