फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sai: Trial of women hockey players from May 4, corona negative report mandatory

साई : महिला हॉकी खिलाड़ियों के ट्रायल 4 मई से, कोरोना निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sai: Trial of women hockey players from May 4, corona negative report mandatory
हिसार। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) में महिला हॉकी खिलाड़ियों के ट्रायल 4 मई से शुरू होंगे। तीन दिन तक चलने वाले ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन आवासीय और गैर आवासीय स्कीम के तहत किया जाएगा। ट्रायल देने के लिए देशभर से महिला खिलाड़ी पहुंचेंगी। ट्रायल सुबह 9 बजे एचएयू स्थित गिरी सेंटर में लिए जाएंगे। ट्रायल में 12 साल से लेकर 16 साल तक की महिला खिलाड़ी भाग ले सकती है। साई प्रभारी हरभजन सिंह ने बताया कि साई में हॉकी खिलाड़ियों की 10 सीटें खाली हैं। वहीं ट्रायल देने के लिए आने वाली खिलाड़ियों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

ये मिलेंगी सुविधाएं
- 275 रुपये की प्रतिदिन खुराक
- निशुल्क आवास की सुविधा
- निशुल्क चिकित्सा व्यवस्था और खेल विज्ञान
- शिक्षा व्यय
- निशुल्क खेल पोशाक
- निशुल्क बीमा
- प्रतियोगिता एक्सपोजर
- निशुल्क खेल किट
ये खिलाड़ी ले सकेंगी भाग
- जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तरीय पदक प्राप्त खिलाड़ी चयन स्पर्धा में भाग ले सकती है
- अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पदक प्राप्त खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी
ये दस्तावेज जरूरी
- रिहायशी प्रमाण पत्र या राशन कार्ड
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र या दसवीं कक्षा की मार्कशीट
- खेल उपलब्धियों के प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी
- मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
- चार पासपोर्ट फोटो
- कोरोना निगेटिव रिपोर्ट
चार मई से लेकर छह मई तक हॉकी खिलाड़ियों के ट्रायल चलेंगे। ट्रायल में सिर्फ महिला खिलाड़ी ही भाग ले सकती है। अब ट्रायल को लेकर तैयारी शुरू की जाएगी। - हरभजन सिंह, प्रभारी, साई हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed