फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sai: Before the trial, the players will have to show the negative report of Corona

साई : ट्रायल से पहले खिलाड़ियों को दिखानी होगी कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sai: Before the trial, the players will have to show the negative report of Corona
हिसार। साई (स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया) में मंगलवार से खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया के लिए ट्रायल शुरू होंगे। सोमवार को साई केंद्र प्रभारी ने तैयारियों को लेकर कोच व स्टाफ सदस्यों की बैठक ली गई। ट्रायल 9 दिसंबर तक चलेंगे। इस दौरान खिलाड़ियों के हॉकी, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स व कुश्ती के ट्रायल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

साई केेंद्र प्रभारी हरभजन सिंह ने बताया कि ट्रायल में पूरे देश से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ट्रायल के लिए आने वाले हर खिलाड़ी को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी। उन्होंने बताया कि ट्रायल के लिए सुबह 9 बजे खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और कुश्ती में 12 से 18 वर्ष के खिलाड़ी जबकि हॉकी में 10 से 14 वर्ष के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

आवासीय और गैर आवासीय स्कीम के तहत होगा चयन
एथलेटिक्स में लड़कों और बॉक्सिंग में लड़कियों का चयन आवासीय स्कीम के तहत होगा। इसी प्रकार कुश्ती और हॉकी में आवासीय एवं गैर आवासीय स्कीम के तहत किया जाएगा। आवासीय स्कीम में खिलाड़ियों को रहने के लिए हॉस्टल से लेकर खाने की सुविधा मिलेंगी। वहीं गैर आवासीय स्कीम के तहत खिलाड़ियों को रोजाना घर से आकर प्रैक्टिस करने के बाद वापस जाना होगा। ट्रायल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ट्रायल लेने के बाद खिलाड़ियों की रिपोर्ट तैयारी होगी। उसके बाद रिपोर्ट को साई के सोनीपत मुख्यालय भेजी जाएगी। मेरिट लिस्ट के आधार पर ही खिलाड़ियों का चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस खेल में कितनी सीटों के लिए होंगे ट्रायल
- कुश्ती (लड़कियां) : 15 खिलाड़ियों का आवासीय और 10 खिलाड़ियों का गैर आवासीय
- बॉक्सिंग (लड़कियां) : 30 खिलाड़ियों का आवासीय स्कीम के तहत
- एथलेटिक्स (लड़कों) : 30 खिलाड़ियों का आवासीय स्कीम के तहत
- हॉकी (लड़कियां) : 40 खिलाड़ियों का आवासीय और 20 का गैर आवासीय
आवासीय स्कीम के तहत खिलाड़ियों को ये मिलेंगी सुविधाएं
- 272 रुपये की प्रतिदिन खुराक
- रहने की व्यवस्था
- चिकित्सा की व्यवस्था
- खिलाड़ियों को खेल किट से लेकर ड्रेस के अलावा बीमा की सुविधा
ये खिलाड़ी ले सकते हैं ट्रायल में भाग
- जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ी इस चयन स्पर्धा में भाग ले सकते हैं।
- अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ी को प्राथमिकता दी जाएगी।
दस्तावेज : रिहायशी प्रमाण पत्र या राशन कार्ड, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, खेल उपलब्धि प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, दो पासपोर्ट फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed