{"_id":"6980fac33429a685bb059cfe","slug":"sahil-won-silver-and-noz-won-bronze-hisar-news-c-21-hsr1020-803456-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: साहिल ने रजत और नेहा ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: साहिल ने रजत और नेहा ने जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
राज्यस्तरीय मुक्केबाजी में रजत और कांस्य पदक विजेता दयानंद महाविद्यालय के छात्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। बीआर आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, जगदीशपुरा (कैथल) में 29 से 31 जनवरी तक आयोजित पुरुष एवं महिला वर्ग की अंतरमहाविद्यालय प्रदेशस्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में दयानंद महाविद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विक्रमजीत सिंह ने बताया कि कॉलेज के छात्र साहिल ने पुरुष वर्ग के 60 किग्रा भार वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। वहीं महाविद्यालय की छात्रा नेहा ने महिला वर्ग के 60 किग्रा भार वर्ग में तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक प्राप्त किया।
छात्रों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य सहित महाविद्यालय परिवार, परिजनों तथा शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सुरजीत कौर ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ. विवेक श्रीवास्तव, मंजीत सिंह, पूजा कलोई, प्राध्यापक जयबीर एवं मुक्केबाजी कोच अमित भी उपस्थित रहे।