फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sadness in the eyes, pride in the chest...the mother and wife's heart broke after seeing Pawan's dead body.

Hisar News: आंखों में गम, सीने में गर्व...पवन का शव देख फट गया मां-पत्नी का कलेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Sadness in the eyes, pride in the chest...the mother and wife's heart broke after seeing Pawan's dead body.
बास। तिरंगे में लिपटे बलिदानी पवन का पार्थिव शव देख मां सावित्री और पत्नी रितु का कलेजा फट पड़ा। ताबूत पर माथा रखकर शहीद पति को नमन करती पत्नी के आंसू देख परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सांत्वना देने जुटीं महिलाएं भी भावुक हो उठीं। दोनों बेटों सौम्य (18) और विनय (16) को आस-पड़ोस के लोग संभाल रहे थे। हर कोई पवन की सादगी, मिलनसारिता और बहादुरी की चर्चा कर रहा था। लोग कह रहे थे कि आज बेटा हमारे बीच नहीं है पर वह सदा के लिए अमर हो गया है।
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश में तैनात रहे पवन सिंधु को सेना में रहे दादा केहर सिंह और ताऊ सूबेदार कर्ण सिंह से भारतीय सेना में जाने की प्रेरणा मिली। ग्रामीणों ने बताया कि वह 13 मार्च को छुट्टी पर गांव आए थे और 27 अप्रैल को ड्यूटी पर लौट गए। इस बार दिवाली सरहद पर ही मनाई थी। आखिरी बार 29 अक्तूबर को बड़े बेटे सौम्य से दो मिनट फोन पर बात की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed