{"_id":"68584f8e709300456609e924","slug":"sachin-won-gold-in-under-23-asian-wrestling-championship-hisar-news-c-21-hsr1005-652358-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अंडर-23 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में सचिन ने जीता सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अंडर-23 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में सचिन ने जीता सोना
Mon, 23 Jun 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
स्वर्ण पदक के साथ बीच में पहलवान सचिन।
विज्ञापन
हिसार। वियतनाम में हुई अंडर-23 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में पहलवान सचिन डाबड़ा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। फाइनल मुकाबले में सचिन ने 92 किलोग्राम भारवर्ग में मंगोलिया के पहलवान को 5-2 से हराया। सचिन डाबड़ा स्थित चौधरी बजे सिंह शिक्षा एवं कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में कोच राहुल बेरवाल के पास अभ्यास कर रहा हैं। सचिन ने फ्री स्टाइल कुश्ती में पदक जीत नाम रोशन किया हैं। चैंपियनशिप 18 जून से 21 जून तक आयोजित हुई थी।
कोच राहुल ने बताया कि पहलवान सचिन ने आठ साल पहले कुश्ती से कॅरिअर की शुरुआत की थी। अब तक नेशनल स्तर पर कई पदक जीत देश का नाम रोशन कर चुका हैं। गांव पहुंचने पर सचिन का स्वागत किया जाएगा। सचिन अब किर्गिस्तान में 8 जुलाई से होने वाली जूनियर एशियन चैंपियनशिप में भी दाव-पेंच लगाएगा। अब इस चैंपियनशिप की तैयारी शुरू करेगा। इस चैंपियनशिप में भी सचिन की निगाह स्वर्ण पदक पर रहेगी।
विज्ञापन
सचिन की उपलब्धियां
- 2021 में रैंकिंग नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
- 2022 में खेलो इंडिया नेशनल गेम्स में कांस्य पदक
- 2023 में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
- 2024 में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक
- 2025 में सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक