फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sabhyasachi and Handwork collection are women's first choice, demand for designer lehengas and silk sarees has increased

Hisar News: सभ्यासाची और हैंडवर्क कलेक्शन महिलाओं की पहली पसंद, डिजाइनर लहंगों और सिल्क साड़ियों की बढ़ी मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Sabhyasachi and Handwork collection are women's first choice, demand for designer lehengas and silk sarees has increased
बाजार में लहंगा खरीदने पहुंची महिला। 
हिसार। वेडिंग सीजन ने बाजारों में फिर से रंग भर दिए हैं। राजगुरु मार्केट और स्थानीय बुटीक में महिलाओं की भीड़ डिजाइनर लहंगे और साड़ियों की खरीदारी करती नजर आ रही है। इस बार सभ्यासाची, हैंडवर्क और टिशू सिल्क कलेक्शन का खास क्रेज देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

शादियों के लिए महिलाएं कोरल रेड, रानी पिंक और मेहरून रंगों के लहंगे पसंद कर रही हैं, जबकि हल्के शेड्स जैसे पेस्टल पिंक और पीच भी ट्रेंड में हैं। फैब्रिक में रॉ सिल्क, टिशू सिल्क और ऑर्गेंजा की मांग बढ़ी है। इस बार ग्राहक अपने ब्लाउज और दुपट्टों को कस्टमाइज करवा रही हैं, ताकि उनका वेडिंग लुक यूनिक और आकर्षक दिखे। बाजार में इस दौरान खरीदारी का उत्साह और भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

-----



इस बार शादी के लिए महिलाएं पारंपरिक और क्लासी लुक को पसंद कर रही हैं। कांजीवरम और टिशू सिल्क साड़ियों की डिमांड बहुत ज्यादा है। साथ ही ऑर्गेंजा और कोलकाता हैंडवर्क साड़ियों की बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई है। 10 हजार से 90 हजार रुपये तक के रेंज में शानदार कलेक्शन उपलब्ध है। - अनिल, शगुन साड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----


वेडिंग कलेक्शन में इस बार रानी, रेड और रस्ट कलर के लहंगे सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। खासकर टिशू सिल्क और रॉ सिल्क फैब्रिक में बने लहंगे काफी ट्रेंड में हैं। सभ्यासाची का डिजाइन हमेशा की तरह ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है। कई महिलाएं दुपट्टों को मल्टीकलर में कस्टमाइज करवा रही हैं। लहंगों की कीमतें 25 हजार से 2 लाख रुपये तक है। - आदित्य बिंदल, बिंदल साड़ी, राजगुरु मार्केट।
---------



मैं अपनी बेटी की शादी के लिए लहंगा लेने आई हूं। सभ्यासाची और रॉ सिल्क फैब्रिक के लहंगे बहुत ट्रेंड में हैं। हमने रानी पिंक कलर चुना है, जिसमें हैंडवर्क बहुत बारीकी से किया गया है। अब लड़कियां पेस्टल और हल्के रंगों में ज्यादा दिलचस्पी ले रही हैं। - नीलम शर्मा, सेक्टर-14

---------

मैं अपने कजिन की शादी के लिए लहंगा देख रही हूं। मल्टीकलर में काफी सुंदर लहंगे आए हुए हैं जो ट्रेंड में है। दुकानों में इस बार बहुत ही अच्छा और नया कलेक्शन आया है, जो हर बजट में उपलब्ध है। - श्वेता राठी, मुल्तानी चौक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed