{"_id":"68f7d2ca5fbdd0b65b0c0fa3","slug":"run-for-unity-to-be-held-on-the-birth-anniversary-of-iron-man-sardar-vallabhbhai-patel-hisar-news-c-21-hsr1020-734048-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर होगी ‘रन फॉर यूनिटी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर होगी ‘रन फॉर यूनिटी’
विज्ञापन
हिसार। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हुए 31 अक्तूबर को जिला स्तर पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम खेल विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। ‘रन फॉर यूनिटी’ सुबह 7 बजे हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय परिसर से प्रारंभ होगी। उपायुक्त अनीश यादव ने हाल ही में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत अधिकारियों की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी के रूप में हांसी के एसडीएम राजेश खोथ को नियुक्त किया गया है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दौड़ का रूट प्लान सुरक्षित, सुगठित और सुव्यवस्थित हो, ताकि प्रतिभागियों को कोई असुविधा न हो। इस दौड़ में किसी प्रकार की प्रतियोगिता नहीं होगी। यह आयोजन राष्ट्रीय एकता, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक होगा।
इसमें जिले के सभी खिलाड़ी, स्कूलों के विद्यार्थी, सामाजिक संस्थाएं, धार्मिक संगठन और आम नागरिक भाग लेंगे। प्रतिभागियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। बैठक में हांसी के एसडीएम राजेश खोथ, डीआईओ दीपक भारद्वाज आदि माैजूद रहे।