{"_id":"676a5ceb870873b3b900a447","slug":"ruckus-in-hisar-church-a-day-before-christmas-dispute-over-burial-of-dead-body-police-had-to-be-called-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस से एक दिन पहले हिसार चर्च में हंगामा: शव दफनाने को लेकर हुआ विवाद, मौके पर बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस से एक दिन पहले हिसार चर्च में हंगामा: शव दफनाने को लेकर हुआ विवाद, मौके पर बुलानी पड़ी पुलिस
Tue, 24 Dec 2024 12:34 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:34 PM IST
सार
नर्सरी चलाने वालों ने कहा कि यह हमारी नर्सरी की जमीन है। इस पर हम खोदाई नहीं करने देंगे। हमारा कोर्ट में केस चल रहा है। हमारे पास अदालत के कागज हैं। दोनों पक्षों में बहस होने पर पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
कब्र को खोदते लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिसार चर्च में क्रिसमिस की तैयारियों से पहले चर्च परिसर में बने कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर हंगामा हो गया। मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में कब्र तैयार कराई गई। पुलिस बल की तैनाती में ही शव का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार महाबीर कालोनी में रहने वाली इसाई समुदाय की एक महिला का मंगलवार की तड़के निधन हो गया।
विज्ञापन
महिला के परिजनों ने चर्च के पास्टर को फोन कर इस बारे में सूचना दी। मंगलवार सुबह जब पास्टर ने कब्रिस्तान में खोदाई शुरु कराई तो चर्च परिसर में ही नर्सरी चलाने वाले लोगों ने विरोध शुरु कर दिया। पास्टर ने कहा कि यह जमीन चर्च की है। करीब 135 साल से चर्च यहां पर स्थापित है। नर्सरी को बाद में शुरु हुई। नर्सरी का केस चल रहा है।
विज्ञापन
नर्सरी चलाने वालों ने कहा कि यह हमारी नर्सरी की जमीन है। इस पर हम खोदाई नहीं करने देंगे। हमारा कोर्ट में केस चल रहा है। हमारे पास अदालत के कागज हैं। दोनों पक्षों में बहस होने पर पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। सिविल लाइन थाना पुलिस के एसएचओ ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों से बातचीत की। इसके बाद कब्र को खोदा गया। दोपहर 12.30 बजे पुलिस बल की मौजूदगी में शव को दफनाया गया।
विज्ञापन