फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ruckus and firing at birthday party in Mahabir Colony, incident captured on CCTV

Hisar News: महाबीर कॉलोनी में जन्मदिन पार्टी में हंगामा और फायरिंग, घटना सीसीटीवी में कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Ruckus and firing at birthday party in Mahabir Colony, incident captured on CCTV
हिसार। महाबीर कॉलोनी में मंगलवार देर रात जन्मदिन पार्टी के दौरान फायरिंग और हंगामे का मामला सामने आया है। घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से पीडब्ल्यूडी में कार्यरत चंद्र ने एचटीएम थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

शिकायत में चंद्र ने बताया कि रात करीब 12 बजे पड़ोसी अभिषेक के जन्मदिन समारोह में शुभम, विजय सहित 4–5 युवक गली में शोर-शराबा कर रहे थे। शोर सुनकर चंद्र और उसका भतीजा पीयूष उर्फ काली बाहर आए। इसी दौरान शुभम और विजय की पीयूष से कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। चंद्र ने हस्तक्षेप कर विवाद को शांत कराया और पीयूष को घर के अंदर ले गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद दो युवक बाइक पर आए। इनमें अनूप बैलरखा और उसका एक साथी शामिल था। अनूप ने हाथ में पकड़ी पिस्तौल से गली में फायरिंग कर दहशत फैला दी और दोनों मौके से फरार हो गए। चंद्र ने बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कर पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस प्रवक्ता विकास ने बताया कि एचटीएम थाने में शुभम, विजय, अनूप बैलरखा और अन्य युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed