{"_id":"673e379cf3a02f17a60d7ed4","slug":"rs-643-lakh-extorted-from-youth-for-completing-task-hisar-news-c-21-hsr1020-509236-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: टास्क पूरा करने के नाम युवक से ऐंठे 6.43 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: टास्क पूरा करने के नाम युवक से ऐंठे 6.43 लाख रुपये
Thu, 21 Nov 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
हिसार। साइबर अपराधी ने न्यू ऋषिनगर के एक युवक के साथ 6,43,472 रुपये की धोखाधड़ी की है। साइबर सेल थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में खुद को बिजनेसमैन बताया है। टेलीग्राम अकाउंट पर 20 फरवरी को अकाउंट से मैसेज आया। उसने कहा कि अगर आपको पैसे कमाने हैं तो इस लिंक पर क्लिक करो। उनके कहे अनुसार लिंक पर क्लिक किया। बाद में उसमें कुछ टास्क आए, जिनमें 5 स्टार रेटिंग देनी होती थी। इसके बदले कमीशन मिलता था। उन्होंने टास्क पूरा करने के नाम पर कई बार में अलग-अलग खातों में 6,43,472 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। बाद में ठगी का पता चला। साइबर सेल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन