फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rs 5 crore sanctioned for Patan drain, foundation stone of roads laid, school upgraded up to 12th

Hisar News: पातन ड्रेन के लिए 5 करोड़ रुपये मंजूर, सड़कों की रखी आधारशिला, स्कूल को 12वीं तक किया अपग्रेड

Sat, 27 May 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 27 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Rs 5 crore sanctioned for Patan drain, foundation stone of roads laid, school upgraded up to 12th
हिसार- डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा विकास कार्याें की आधार​शिला रखते हुए
हिसार। विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा ने नलवा विधानसभा क्षेत्र में आने वाले विभिन्न गावों में मुख्यमंत्री खेत खलिहान सड़क योजना के तहत सड़क मार्गों का शिलान्यास किया। जिसमें गांव मात्रश्याम, मिंगनी खेड़ा, किरतान, आर्य नगर, पातन और चौधरीवास में मुख्यमंत्री खेत खलिहान सड़क के तहत बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

गांव पातन में खेत खलिहान सड़क योजना के तहत 39 लाख रुपये की राशि से सड़क मार्ग बनाए जाएंगे
डिप्टी स्पीकर ने कहा कि गांव में पीने के पानी की नई लाइनें जल्द ही बिछा दी जाएंगी, इसके लिए डेढ़ करोड़ रुपये का एस्टीमेट पास हो चुका है। उन्होंने कहा कि गांव में पातन ड्रेन को पक्का करने के लिए 5 करोड़ से अधिक की राशि मंजूर होने के बाद टेंडर भी लगाया जा चुका है। उन्होंने गांव में दसवीं कक्षा तक के लड़के और लड़कियों के दो स्कूलों को उन्होंने इसी सत्र से 12वीं तक का करने की घोषणा की। डिप्टी स्पीकर ने गांव किरतान में कुम्हार धर्मशाला के हॉल की आधारशिला रखी। इसके निर्माण पर 26 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। गांव मात्रश्याम में खेत खलिहान सड़क योजना के तहत 16 लाख, चौधरीवास में 30 लाख रुपये, आर्य नगर में 20 लाख रुपये की लागत से रास्तों का निर्माण किया जाएगा। महाग्राम योजना के तहत 40 से 50 करोड़ रुपये की लागत से यहां सीवरेज व्यवस्था व पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल 10 जून तक गांव में पाइपलाइन बिछाना शुरू किया जाएगा। उन्होंने गांव मिंगनी खेड़ा में भी लगभग दस लाख रुपये की लागत से बनने वाले रास्तों का शिलान्यास किया। इसी गांव में बीसी चौपाल के विभिन्न कार्यों के लिए दस लाख रुपये से अधिक की राशि का टेंडर वे किया गया है। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, चेयरमैन ब्लॉक समिति अजय गावड़, भूप सिंह खिचड़, पृथ्वी नंबरदार सरपंच, रत्न सिंह, अशोक, संत कबीर शिक्षा समिति से जोगीराम खुंडीया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed