{"_id":"656b6c8f6fb1862d9b02d206","slug":"rs-415-crore-cheated-from-a-person-in-the-name-of-selling-land-hisar-news-c-21-hsr1020-271453-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जमीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से ठगे 4.15 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जमीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से ठगे 4.15 करोड़ रुपये
विज्ञापन
हांसी। रामायण गांव में 60 कनाल 2 मरला जमीन बेचने के नाम पर हिसार के एक व्यक्ति से 4.15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई। आरोप है कि हिसार के ही एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और फिर बहाने कर उससे पैसे ले लिए। तय समय पर जमीन की रजिस्ट्री भी नहीं करवाई। पुलिस ने दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में हिसार के अर्बन एस्टेट निवासी संजय गोयल ने बताया कि मई 2023 को हिसार के माडल टाउन निवासी अभिजीत सिंह नाहल ने हांसी के प्रॉपर्टी डीलर पवन कुमार सिंगला के माध्यम से उनसे संपर्क किया। उन्हें बताया कि वह रामायण में स्थित अपनी 60 कनाल 02 मरला जमीन बेचना चाहता है क्योंकि उसे पैसों की जरूरत है। उन्होंने अभिजीत की बात पर विश्वास करते हुए उसकी जमीन खरीदने की हामी भर दी। 61 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से जमीन बेचने का सौदा कर लिया। अभिजीत के कहे अनुसार 91 लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। इकरारनामा के मुताबिक गोयल के हक में 25 अगस्त को रजिस्ट्री बैनामा करवाने की बात हुई। डील होने के बाद अभिजीत ने जरूरी पेमेंट करने की बात कहकर गोयल से 2.65 करोड़ रुपये नकद ले लिए। रजिस्ट्री बैनामा से पहले ही दबाव डाला कि उसे दिल्ली में पैसों की सख्त जरूरत है इसलिए उसे और पैसे चाहिए।
इसके बाद 59 लाख रुपये और उसके खाते में जमा करवा दिए। जिसमें डेढ़ करोड़ रुपये बैंक ट्रांजेक्शन व 2.65 करोड़ रुपये नकद दिए। इस तरह कुल 4.15 करोड़ रुपए ले लिए। रजिस्ट्री के दिन वह तहसील कार्यालय में इंतजार करते रहे। लेकिन अभिजीत नहीं आया। वह हमेशा कोई न कोई बहाना करके टालता रहा। उन्होंने अभिजीत से पैसे वापिस मांगे तो वह उन्हें धमकी देने लगा। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अभिजीत सिंह नाहल व उसकी पत्नी निरुपमा के खिलाफ धोखाधड़ी व विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।