{"_id":"65c5234cbdf2280304092754","slug":"rs-414-lakh-extorted-in-the-name-of-completing-a-task-on-telegram-hisar-news-c-21-hsr1020-317321-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने के नाम पर ऐंठे 4.14 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने के नाम पर ऐंठे 4.14 लाख रुपये
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर 14 के रहने वाले श्रवण कुमार के साथ साइबर अपराधी ने टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने के नाम पर 4.14 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस को दी गई शिकायत में श्रवण कुमार ने बताया कि वह डाबड़ा चौक स्थित एक बैंक की फ्रेंचाइजी लेकर हाउस लोन दिलवाने का काम करता है। 3 दिसंबर 2023 पर व्हाट्सएप पर मैसेज आया। उसके बाद बातचीत शुरू हुई तो टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने पर अच्छी रकम मिलने का झांसा दिया गया।। टास्क पूरा करने के नाम पर उससे 4 लाख 14 हजार 300 रुपये आरोपी ने अपने खाते में जमा करवा लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अधिवक्ता का फोन हैक कर खाते से उड़ाए 1.34 लाख रुपये
हिसार। खरक पूनिया निवासी अधिवक्ता दिनेश कुमार का मोबाइल फोन हैक कर साइबर अपराधी ने खाते से 1 लाख 34 हजार रुपये निकाल लिए। साइबर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में एडवोकेट दिनेश कुमार ने बताया कि उसका एक बैंक में खाता है। 20 जनवरी 2024 को मोबाइल फोन पर चार मैसेज आए। मैसेज को देखा तो पता चला कि 24990, 49470 और 10 हजार रुपये निकलने का पता चला। बाद में पता चला कि किसी ने मोबाइल फोन को हैक कर खाते से रुपये निकाले हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
सीमेंट भेजने के नाम पर 2.60 लाख की ठगी
हिसार। आजाद नगर के रहने वाले ठेकेदार कृष्ण कुमार के साथ सीमेंट भेजने के नाम पर 2 लाख 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई। साइबर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में कृष्ण कुमार ने बताया कि उसकी बालाजी कंसल्टेंसी के नाम से फर्म है। 27 सितंबर 2023 को शुभम नामक युवक की कॉल आई। शुमन ने बताया कि वह सीमेंट कंपनी में काम करता है। उसने सीमेंट के रेट और जीएसटी नंबर भेज दिया। इसके बाद कहा कि 25 प्रतिशत राशि पहले जाम करवानी होगी। 4 अक्तूबर को बताए गए खाते में 1 लाख 60 हजार रुपये भेज दिए। 6 अक्तूबर को दोबारा फोन आया कि एक लाख रुपये और देने होंगे उसके बाद गाड़ी निकलेगी। आरोपी ने दो लाख 60 हजार रुपये जमा करवाने के बाद भी सीमेंट नहीं भेजी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।