फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rs 16.19 crore will be spent on Hansi railway station and Rs 11.93 crore will be spent on Mandi Adampur station.

Hisar News: हांसी रेलवे स्टेशन पर 16.19 करोड़ तो मंडी आदमपुर स्टेशन पर खर्च होंगे 11.93 करोड़ रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Rs 16.19 crore will be spent on Hansi railway station and Rs 11.93 crore will be spent on Mandi Adampur station.
हिसार। भारतीय रेलवे के बुनियादी ढांचे को बेहतर और उन्नत बनाने की दिशा में बीकानेर रेल मंडल के बीकानेर स्टेशन सहित 23 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत पुनर्विकसित किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न समपार फाटकों पर आरओबी/आरयूबी अथवा सीमित ऊंचाई के पुल बनाने का कार्य किया जाएगा। इसी क्रम में प्रधानमंत्री द्वारा 26 फरवरी को मंडल के 11 स्टेशनों पर अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास कार्यों और 11 समपार फाटकों पर आरओबी/आरयूबी अथवा सीमित ऊंचाई के पुल बनाने के कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। वहीं मास्टर प्लान के अनुसार हांसी रेलवे स्टेशन पर 16.19 करोड़ तो मंडी आदमपुर स्टेशन पर 11.93 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

रेल मंत्रालय द्वारा विभिन्न स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना बनाई है। बीकानेर मंडल पर अमृत भारत योजना के तहत यात्री भार को देखते हुए 15 स्टेशनों का चयन किया गया था। इनमें लालगढ़, सूरतगढ़, श्रीगंगानगर हनुमानगढ़, गोगामेड़ी, मंडी डबवाली, सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, कोसली, महेंद्रगढ़, सादुलपुर, चूरू और रतनगढ़ स्टेशन शामिल हैं। रेलवे बोर्ड द्वारा मंडल के छह और स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है, जो नए 6 स्टेशन हैं, उनमें राजस्थान का रायसिंहनगर, हरियाणा के लोहारू, मंडी आदमपुर, हांसी, कालांवाली और भट्टू स्टेशन है।
विज्ञापन

26 फरवरी को जिन स्टेशनों पर अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास होगा, उनके मास्टर प्लान के अनुसार चरखी दादरी स्टेशन पर 13.50 करोड़ रुपये, कोसली स्टेशन पर 13.80 करोड़ रुपये, गोगामेड़ी में 14.06 करोड़ रुपये, मंडी डबवाली में 13.23 करोड़ रुपये, महेंद्रगढ़ स्टेशन पर 16.59 करोड़ रुपये, लोहारू स्टेशन में 18.58 करोड़ रुपये, मंडी आदमपुर स्टेशन पर 11.93 करोड़ रुपये, रायसिंहनगर में 8.65 करोड़ रुपये, हांसी स्टेशन में 16.19 करोड़ रुपये, कालांवाली में 8.82 करोड़ रुपये और भट्टू स्टेशन में 12.36 करोड़ रुपये की लागत के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमित ऊंचाई के पुल बनाने के कार्यों का होगा शिलान्यास
अमृत स्टेशन के शिलान्यास के साथ रेवाड़ी-बठिंडा रेल मार्ग पर जोधका हाल्ट स्टेशन के पास एलसी संख्या 132 पर सीमित ऊंचाई के पुल, बड़ा गुढ़ा स्टेशन के पास एलसी संख्या 154 पर सीमित ऊंचाई के पुल, चरखी दादरी स्टेशन के पास एलसी संख्या 35 पर आरयूबी, सूरतगढ़-बीकानेर रेल खंड में बामन वाली हाल्ट स्टेशन के पास एलसी संख्या 133 पर सीमित ऊंचाई के पुल का कार्य, सादुलपुर- रतनगढ़ रेल खंड में चुरु स्टेशन के नजदीक एलसी संख्या 167- ए पर आरओबी, रोहतक -भिवानी रेलखंड पर कलानौर कलां स्टेशन के पास एलसी संख्या 19- ए पर आरयूबी, सादुलपुर-बीकानेर रेल खंड पर बिग्गा स्टेशन के पास एलसी संख्या 216 पर सीमित ऊंचाई के पुल, सूडसर स्टेशन के पास एलसी संख्या 238 पर आरयूबी व बीकानेर स्टेशन के पास एलसी संख्या 260 पर आरयूबी, रेवाड़ी-सादुलपुर रेल खंड पर जैनाबाद स्टेशन के पास एलसी संख्या 78 पर आरयूबी तथा हिसार-सादुलपुर रेल खंड पर झुंपा स्टेशन के पास एलसी संख्या 35-ए पर सीमित ऊंचाई के पुल बनाने के कार्यों का भी शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed