{"_id":"64247c2def9f5869310b42f4","slug":"rs-128-lakh-stolen-in-the-name-of-linking-pan-card-with-bank-account-hisar-news-c-21-hsr1020-93092-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बैंक खाते के साथ पैन कार्ड लिंक कराने के नाम पर 1.28 लाख रुपये ऐंठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बैंक खाते के साथ पैन कार्ड लिंक कराने के नाम पर 1.28 लाख रुपये ऐंठे
Wed, 29 Mar 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 29 Mar 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
हिसार। मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत संदीप के साथ 1.28 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। संदीप ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग (एनसीसीआर) पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई है। संदीप ने बताया कि एक एप्लीकेशन के जरिये बैंक खाते के साथ पैन कार्ड लिंक कराने के नाम पर राशि हड़पी गई है। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पोर्टल पर दी गई शिकायत में 12 क्वार्टर एरिया के शिव नगर निवासी संदीप ने बताया कि वह मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। उसने बताया कि 19 जुलाई 2022 को मोबाइल फोन पर एप्लीकेशन के जरिये कॉल आई और कहा कि एसबीआई का खाता बंद होने वाला है। इसके लिए आपको पैन कार्ड लिंक करवाना होगा। आरोपी ने पूरी जानकारी लेकर ओटीपी बहाने से ले लिया। बाद में खाते से एक लाख 28 हजार रुपये निकाल लिए। अब पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है।
सोलर मोटर पंप लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी
हिसार। बालसमंद गांव निवासी मुकेश कुमार के साथ सोलर मोटर पंप लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी हो गई। धोखाधड़ी का आरोप सीएससी सेंटर संचालक विरेंद्र पर लगा है। साइबर थाना पुलिस ने विरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बालसमंद गांव निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि सीएससी सेंटर संचालक ने सोलर पावर के मोटर पंप लगवाने के आवेदन के नाम पर 92 हजार रुपये ले लिए। बाद में जब कंपनी के ऑफिस में गया तो पता चला कि कोई मोटर पंप बुक नहीं किए हैं। साइबर थाना पुलिस जांच में जुट गई है।