फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rs 10 crore will be spent on three PHCs in Sirsa district

Hisar News: सिरसा जिले में तीन पीएचसी पर खर्च होंगे 10 करोड़, 50 से ज्यादा गांवों को मिलेगी सुविधा

Wed, 28 Feb 2024 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 28 Feb 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Rs 10 crore will be spent on three PHCs in Sirsa district
नागरिक अस्पताल सिरसा। 
सिरसा। जिले के गांव गोरीवाला, जगमालवाली और देसूजोधा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) के नए भवन बनाए जाएंगे। जिससे 50 से ज्यादा गांवों के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। पीएचसी बनाने को लेकर विभाग की ओर से टेंडर लगाए गए हैं। इन तीनों पीएचसी पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए जाएंगे।
विज्ञापन

गांव देसूजोधा, गोरीवाला व जगमालवाली में सालों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के नए भवन बनाने की मांग उठ रही थी। क्योंकि इन तीनों गांवों में बनी पीएचसी की हालत काफी खस्ता थी। गांव जगमालवाली की पीएचसी पिछले दो साल एक निजी ट्रस्ट के भवन में चल रहा है। इस कारण विभाग वहां पर सुविधाओं को ओर ज्यादा अपग्रेड नहीं कर पा रहा था। वहीं गांव देसूजोधा की पीएचसी के पुराने कंडम भवन में चल रही है। देसूजोधा की पीएचसी के लिए नई भवन की मांग ग्रामीण और चिकित्सक कई दिनों से उठा रहा थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने थी घोषणा
गांव ओढ़ा में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान तीनों गावों में पीएचसी बनाने की घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री की घोषणा को पूर्ण करने के लिए विभाग की ओर से करीब 10 करोड़ रुपये के टेंडर लगाए गए हैं। इन पीएचसी के बनने से करीबन 50 हजार से ज्यादा आबादी को फायदा होगा और उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रकार लगाए गए हैं टेंडर
गोरीवाला - 3,30,33,856
देसूजोधा - 2,96,26,660
जगामलवाली - 3,56,66,492

गोरीवाला, देसूजोधा और जगमालवाली गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन बनाए जाएंगे। इनके बनने के बाद इनके साथ लगते गांवों की करीब 50 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। इन केंद्रों के भवन बनाने को लेकर टेंडर हो चुका है, जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। -महेंद्र सिंह भादू, सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed