फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Router will be imported from China to start the unit of Khedar Power Plant: Das

खेदड़ पावर प्लांट की यूनिट चालू कराने के लिए चीन से मंगवाया जाएगा रूटर : दास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Router will be imported from China to start the unit of Khedar Power Plant: Das
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की 11वीं अंतर सर्कल खेलकूद प्रतियोगिता में मंच पर उपस्थित मुख्य अ - फोटो : Hisar
खेदड़ पावर प्लांट की यूनिट चालू कराने के लिए चीन से मंगवाया जाएगा रूटर : दास
विज्ञापन

हिसार। चीन की विशेष टीम अब खेदड़ स्थित राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट की दूसरी यूनिट को दुरुस्त करने के लिए बरवाला आएगी। बिजली निगम ने चीन की निजी कंपनी को पत्र लिखकर पावर प्लांट की यूनिट में लगने वाले रूटर नामक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए कहा है। हालांकि अभी कोविड के चलते एसओपी नियम के तहत चीन की टीम को भारत में आने के लिए वीजा नहीं दिया गया। यह कहना है बिजली निगम के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) पीके दास का। वह वीरवार को विद्युत नगर खेल प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय 11वीं अंतर सर्कल खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।
420 दिन से खराब है प्लांट की एक यूनिट
बरवाला स्थित खेदड़ पावर प्लांट में 625-625 मैगावाट की दो यूनिट हैं, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण 420 दिन से एक यूनिट खराब है। उन्होंने बताया कि बिजली की एक यूनिट बनने के लिए 650 ग्राम कोयले की खपत होती है। जबकि खेदड़ स्थित पावर प्लांट की एक यूनिट में रोजाना ढाई हजार टन कोयले की खपत होती है। अगर दोनों यूनिट शुरू हो जाती है तो हरियाणा को बिजली उत्पादन में काफी सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

बिल में मनचाही यूनिट लिखी तो नपेंगे कर्मचारी
एसीएस दास ने कहा कि बिजली बिल में मनचाही यूनिट अब कर्मचारी नहीं लिख सकेंगे। उसे फील्ड में जाकर दुरुस्त खपत यूनिट को रिकॉर्ड करना होगा। अगर कर्मचारी ने ऐसा नहीं किया तो उन पर कार्रवाई होगी। वहीं, 4 घंटे के अंदर बिजली सप्लाई संबंधित हर समस्या का हल करना एसडीओ की जिम्मेदारी होगी। वरना उन पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उन्होंने एमडी और संबंधित सर्कल के एसई को आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी दिए आदेश
- स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद तेज की जाए।
- हर एसडीओ कार्यालय को विशेष रूप से जीप दी जाएगी, जिसमें सीढ़ी भी लगी होगी।
- जेई और लाइनमैन के पद को भरने के लिए प्रक्रिया होगी शुरू।
- फील्ड में जो कर्मचारी काम कर रहे हैं, उन्हें सुरक्षात्मक रूप से उपकरण और किट देने की जिम्मेदारी सुपरवाइजर की होगी।
चीन की निजी कंपनी को हमने पत्र लिखा है कि वे हमें रूटर उपलब्ध करवाए, ताकि खेदड़ स्थित पावर प्लांट की खराब पड़ी यूनिट को दुरुस्त किया जा सके। हालांकि वीजा न मिलने के कारण चीन की विशेष टीम हमारे पास नहीं आ सकी। इस बारे में जल्दी ही कवायद शुरू होगी। - पीके दास, अतिरिक्त मुख्य सचिव, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed