फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rough estimate of 45 thousand ready for shifting chargers of e-buses

Hisar News: ई-बसों के चार्जर शिफ्टिंग के लिए 45 हजार का रफ एस्टीमेट तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rough estimate of 45 thousand ready for shifting chargers of e-buses
वर्कशॉप में ई-सिटी बसों को चार्ज करने के लिए लगा चार्जर।
हिसार। ई-सिटी बसों की चार्जिंग में आ रही समस्या के समाधान की दिशा में कार्य शुरू हो गया है। वर्कशॉप में चार्जर शिफ्ट करने के लिए शनिवार को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की ओर से 45,035 रुपये का रफ एस्टीमेट तैयार किया गया है। अब इसे एसडीओ द्वारा चेक करवाकर सोमवार को रोडवेज मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार, चार्जर शिफ्टिंग के तहत एक नया पोल लगाया जाएगा और मीटर स्थानांतरित किया जाएगा। इसके बाद आगे का कार्य रोडवेज विभाग द्वारा किया जाएगा। शहर में पांच ई-सिटी बसें दौड़ रही हैं, लेकिन वर्कशॉप में बारिश के कारण जलभराव से उन्हें नियमित रूप से चार्ज नहीं किया जा पा रहा है, जिससे आमजन को बस सेवा में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इस समस्या के समाधान के लिए बीते मंगलवार को रोडवेज महाप्रबंधक डॉ. मंगलसैन की अध्यक्षता में बैठक हुई थी, जिसमें बिजली निगम और जेबीएम कंपनी के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में चार्जर को शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया। वर्तमान में तीन ई-सिटी बसें गंगवा और दो बसें आधार अस्पताल रूट पर संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार्जर शिफ्ट करने के लिए देखी दो जगह
रोडवेज की ओर से चार्जर को शिफ्ट करने के लिए दो जगह देखी गई है। इनमें एक जगह वर्तमान में लगे चार्जर से 200 मीटर दूर जबकि दूसरी वर्कशॉप से पहले पेट्रोल पंप के सामने करीब 60 मीटर दूरी पर देखी है। अभी तक रोडवेज की ओर से पेट्रोल पंप के सामने वाली ही जगह को फाइनल किया गया है। कारण है कि ई-सिटी बसों को चार्ज करने के लिए बसों को वर्कशॉप के अंदर नहीं ले जाना पड़ेगा। इससे जहां एक ओर समय की बचत होगी वहीं, लोगों को भी बसाें की सुविधा के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

-------------------------------
चार्जर शिफ्ट करने के लिए 45 हजार 35 रुपये का रफ एस्टीमेट बनाया जा चुका है। सोमवार को एसडीओ मुकेश रोहिल्ला से चेक करवाकर फाइनल किया जाएगा। उसके बाद रोडवेज के पास भेजा जाएगा। - शमशेर यादव, लाइनमैन, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article