फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Roof fell in two places due to rain, one killed 11 people injured

बारिश के कारण दो जगह गिरी छत, एक की मौत 11 लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Roof fell in two places due to rain, one killed 11 people injured
हादसे के बाद मलबे में दबी स्कूटी व मौके पर खड़े लोग। - फोटो : Hisar
हिसार। 12 क्वार्टर रोड पर स्थित गली नंबर 15 में सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक मकान की छत गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को पड़ोसियों ने नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। सूचना मिलते ही मिलगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। दूसरी ओर साहूवाला गांव में कोठरे की छत गिरने से छह लोग घायल हो गए। जिसमें एक महिला की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

हादसे में 12 क्वार्टर निवासी 50 वर्षीय ममता, 28 वर्षीय बेटा हरीश, 31 वर्षीय बेटी मोनिका, मोनिका का 15 वर्षीय बेटा लक्की, 14 वर्षीय बेटा नरेंद्र घायल हुए। इसके अलावा ममता के 29 वर्षीय बेटे मनोज की मलबे में दबने से मौत हो गई। वहीं हादसे में मनोज का दोस्त 12 क्वार्टर निवासी विशाल को भी मामूली चोट आई। हरीश ने बताया कि हादसे के वक्त परिवार के सदस्य टीवी देख रहे थे। हादसे में घायल ममता के पति कृष्ण कुमार ने बताया कि वह बस अड्डे के पास रोटी बैंक में मुंशी है। कुछ देर पहले ही वह काम पर गए थे। उन्होंने बताया कि उसकी बेटी मोनिका की शादी आदमपुर में हुई थी, लेकिन वह व उसका पति इसी घर में रहते थे। कुछ समय पहले उसका पति उससे अलग रहने लगा। कृष्ण ने बताया कि उसके बाद से वह परिवार सहित मोनिका के इसी घर में रहने लगे। इससे पहले वह शिव नगर में किराये पर रहते थे। पड़ोसियों ने बताया कि हादसे के बाद एंबुलेंस के लिए फोन किया गया, लेकिन हादसे के आधे घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल नरेंद्र को भी पूर्ण उपचार नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पार्षद मनोहरलाल, मेयर गौतम सरदाना नागरिक अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

डेढ़ महीना पहले हुई थी मनोज की शादी
मनोज के परिजनों ने बताया कि हादसे के दौरान मनोज दूसरे कमरे में था। उस दौरान जब कमरे की छत गिरी तो मनोज अपने भांजों को बचाने के लिए कमरे में गया। उस दौरान उसके सिर पर छज्जा गिर गया। हादसे में मलबे में दबने से मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर ऑटो में सभी को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। मनोज की माता ममता ने बताया कि मनोज की करीब डेढ़ महीना पहले ही शामली में शादी हुई थी। मनोज ड्राइवरी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 30 साल पुराना है मकान
कृष्ण कुमार ने बताया कि ये मकान 25 से 30 साल पुराना है। मकान जर्जर अवस्था में था और पहले मकान के एक कमरे की छत गिर चुकी थी। रविवार को आई बारिश के बाद सोमवार सुबह मकान ढह गया। बारिश के चलते छत गिरने का पिछले तीन महीने में हिसार शहर में यह दूसरा मामला है। मिलगेट एरिया में पिछले महीने एक मकान की छत गिरने से 6 सदस्य मलबे के नीचे दबने से घायल हो गए थे।

सहूवाला में छत गिरने से आधा दर्जन लोग घायल
अग्रोहा। साहूवाला गांव में छत गिरने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने दो महिलाओं की हालात गंभीर होने से मेडिकल कॉलेज अग्रोहा मे रेफर कर दिया। साहूवाला निवासी बलवंत सिंह ने बताया कि उसकी मां कृष्णा, चाची राजबाला सहित परिवार के सभी सदस्य खेत के कार्य मे लगे हुए थे। दोपहर को करीब एक बजे बारिश आने पर सभी लोग खेत मे बने कोठरे के अंदर आ गए। तेज बारिश होने से कोठरे की छत गिर गईं। जिससे छह लोग घायल हो गए। कृष्णा व राजबाला की हालात गंभीर होने से मेडिकल कॉलेज अग्रोहा मे भर्ती करवाया गया। मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन विभाग के सीएमओ डॉ कंवरपाल ने बताया की एक महिला की हालात गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed