फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rohtash Khaleri sets world record Spends 24 hours at the highest point of the European continent

रोहताश खिलेरी ने रचा इतिहास: यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर बिताए 24 घंटे, वर्ल्ड के पहले पर्वतारोही बने

Thu, 22 Jan 2026 10:14 AM IST
नवीन दलाल मनोज कौशिक, हिसार (हरियाणा)
मनोज कौशिक, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 22 Jan 2026 10:14 AM IST
सार

रोहताश खिलेरी माउंट एवरेस्ट पर भी 24 घंटे रुककर रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं। लेकिन ये और भी मुश्किल है। यहां न्यूनतम तापमान 60 से 70 डिग्री माइनस में चला जाता है। अभी तक माउंट एवरेस्ट पर 21 घंटे रुकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है, जो नेपाल के बाबुश्री शेरपा के नाम है।

विज्ञापन
Rohtash Khaleri sets world record Spends 24 hours at the highest point of the European continent
रोहताश खिलेरी - फोटो : संवाद

विस्तार

यूरोप महाद्वीप की (5,642 मीटर ) सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस को विंटर और समर में फतह कर चुके हिसार के गांव मलापुर निवासी रोहताश खिलेरी ने एक बार फिर नया कीर्तिमान रच दिया है। रोहताश ने इसी माउंट एलब्रुस की छोटी पर 24 घंटे रुकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने दावा किया है कि ऐसा करने वाले वे विश्व के पहले व्यक्ति बन गए हैं। रोहताश ने चोटी फतह करने के बाद एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वो बता रहे हैं कि माइनस 40 डिग्री तापमान और 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवा के बीच उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की है। 

विज्ञापन


 24 घंटे बिताने का पहले भी कर चुके प्रयास
यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर 24 घंटे रुकने का रिकॉर्ड बनाने का प्रयास वे पांच साल पहले भी कर चुके हैं, लेकिन गाइड की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अपना यह मिशन रोकना पड़ा था। अब कामयाबी मिल गई है। रोजाना 8 घंटे प्रेक्टिस, 2 घंटे की स्विमिंग और मेडिटेशन की बदौलत उन्हें मंजिल मिल सकी है। 
विज्ञापन


माउंट एवरेस्ट पर भी 24 घंटे बिताना है लक्ष्य
रोहताश खिलेरी माउंट एवरेस्ट पर भी 24 घंटे रुककर रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं। लेकिन ये और भी मुश्किल है। यहां न्यूनतम तापमान 60 से 70 डिग्री माइनस में चला जाता है। अभी तक माउंट एवरेस्ट पर 21 घंटे रुकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है, जो नेपाल के बाबुश्री शेरपा के नाम है। जिन्होंने इसे करीब 22 साल पहले 1999 में बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहताश खिलेरी की उपलब्धियां

  • माउंट एवरेस्ट फतेह 16 मई 2018
  • माउंट किलिमंजारो 23 जुलाई 2018
  • माउंट एलब्रुस 4 सितंबर 2018
  • माउंट एलब्रुस 1 फरवरी 2020
  • माउंट फ्रेंडशिप 9 अक्टूबर 2020
  • माउंट मून 1 नवंबर 2020
  • माउंट किलोमंजेरो पर 23 मार्च 2021 को 24 घंटे रूकने का रिकॉर्ड
  • रोहताश खिलेरी बिश्नोई एलब्रुस को समर और विंटर में फतेह करने वाले पहले भारतीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed