फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rohit from Dabda becomes captain of the Junior Hockey India team

Hisar News: डाबड़ा के रोहित बने जूनियर हॉकी इंडिया टीम के कप्तान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Rohit from Dabda becomes captain of the Junior Hockey India team
हिसार। कोच राजेंद्र सिहाग के साथ हॉकी ​खिलाड़ी रोहित मोहिल। स्रोत कोच
हिसार। डाबड़ा गांव के रहने वाले रोहित मोहिल (21) को जूनियर हॉकी इंडिया टीम का कप्तान बनाया गया है। रोहित तमिलनाडु में 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक होने वाली हॉकी मेन्स जूनियर वर्ल्ड कप में टीम की अगुवाई करेंगे। बेटे की उपलब्धि पर गांव में जश्न का माहौल है। शुक्रवार को भारतीय टीम के खिलाड़ियों की लिस्ट जारी हुई।
विज्ञापन

लिस्ट में डिफेंडर रोहित का नाम कप्तान के तौर पर आने पर कोच राजेंद्र सिहाग ने गांव में हॉकी ग्राउंड पर लड्डू बांटे। सिहाग ने बताया कि लिस्ट में नाम आने के बाद उन्होंने रोहित को फोन कर बधाई दी। साथ ही प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। 2023 में हुए जूनियर वर्ल्ड कप में भी रोहित ने कप्तान की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

10 साल की उम्र में पकड़ी थी हॉकी
कोच राजेंद्र सिहाग ने बताया कि रोहित ने 10 साल की उम्र में कच्चे मैदान में हॉकी खेलना शुरू किया था। वर्ष 2012 से 2015 तक गांव में अभ्यास किया। उसके बाद उसे चंडीगढ़ एकेडमी में भेज दिया गया। यहां उसने 2021 तक हॉकी की बारीकियां सीखीं। उसके बाद वह अभ्यास के लिए बंगलूरू कैंप में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीटीई के पद पर कार्यरत हैं रोहित
रोहित ने 2024 में खेल कोटे से रेलवे में टीटीई के पद पर नौकरी हासिल की थी। फिलहाल उनकी पोस्टिंग झांसी में है। रोहित किसान परिवार से हैं। अब तक राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक अपने नाम कर चुका हैं। रोहित दो बार भारतीय टीम के वाइस कैप्टन भी रह चुके हैं। इस कप से भी रोहित से पदक की उम्मीद है।

रोहित की उपलब्धियां
- 2024 में सुल्तान जोहर कप में कांस्य पदक।
- 2024 में जूनियर एशिया कप में स्वर्ण पदक।
- 2025 नेशनल गेम्स में प्रतिभागिता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed