Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Roadways workshop in distress

Hisar News: बदहाली का शिकार रोडवेज की वर्कशॉप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Roadways workshop in distress
हिसार। वर्कशॉप में बने वॉ​शिंग यार्ड में जमा गंदा पानी। अमर उजाला
हिसार। प्रदेश की तीन सेंट्रल रोडवेज वर्कशॉप में शामिल हिसार की वर्कशॉप बदहाली से जूझ रही है। यहां कर्मचारियों को गंदगी और अंधेरे के बीच काम करना पड़ रहा है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और सीवर व्यवस्था ठप पड़ी है।
विज्ञापन

हाईमास्ट लाइटें खराब होने से शाम होते ही परिसर में अंधेरा छा जाता है। बंदरों के आतंक और कर्मचारियों की कमी ने भी परेशानी बढ़ा रखी है। हिसार की सेंट्रल वर्कशॉप में जिले के अलावा आसपास के जिलों की बसें भी मरम्मत के लिए पहुंचती हैं। इसके बावजूद यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन

वर्कशॉप में सफाई व्यवस्था की हालत खराब है। जगह-जगह कचरा जमा होने से कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सीवर व्यवस्था ठप होने से भी हालात बिगड़े हुए हैं। कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण कामकाज पर अतिरिक्त दबाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन का आरोप है कि इन समस्याओं के बारे में कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक समाधान नहीं हुआ। कर्मचारियों ने वर्कशॉप में सफाई, सीवर व्यवस्था, रोशनी और स्टाफ की कमी दूर करने की मांग की है।
-------------------
जमा है गंदा पानी, शौचालय भी बदहाल
वर्कशॉप में जगह-जगह कूड़ा पड़ा है। कर्मचारियों के मुताबिक वर्कशॉप में कई-कई दिनों में सफाई होती है। यही नहीं यहां का सीवर सिस्टम भी ठप पड़ा है जिस कारण से वर्कशॉप में कई जगहों पर गंदा पानी भी जमा हो रखा है। इस गंदे पानी में मच्छर पनपते रहते हैं। कर्मचारियों को इस गंदगी के माहौल में ही काम करना पड़ता है। कर्मचारियों के लिए बनाए गए शौचालयों की हालत भी बदहाल पड़ी है। कर्मचारियों का कहना है कि इनकी समय पर सफाई नहीं होती जिस कारण से वे गंदगी से अटे पड़े रहते हैं। मजबूरी में कर्मचारियों को इन शौचालयों का इस्तेमाल करना पड़ता है।
-------------------
हाईमास्ट लाइटें पड़ी हैं खराब
वर्कशॉप में लगी हाईमास्ट लाइटें भी खराब पड़ी हैं जिससे दिन ढलते ही यहां अंधेरा हो जाता है। इससे यहां चोरी की आशंका भी बनी रहती है। पिछले दिनों वर्कशॉप में खड़ी बसों से डीजल चोरी की घटनाएं हुईं। एक परिचालक को भी बस से डीजल चोरी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। चूंकि वर्कशॉप में 24 घंटे काम होता है तो अंधेरा रहने से रात के समय कर्मचारियों को काम करते हुए काफी परेशानी होती है।
------------------
बंदरों की समस्या से परेशान हैं कर्मचारी
वर्कशॉप में बंदरों की भी काफी समस्या है। अक्सर बंदर कर्मचारियों पर हमला कर देते हैं। वर्कशाॅप में ये बंदर झुंड बनाकर घूमते हैं। कर्मचारियों के मुताबिक इस समस्या को लेकर भी अधिकारियों को लिखित में दिया जा चुका है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
--------------------
वर्कशॉप का पार्क का भी नहीं हो रखरखाव
वर्कशॉप में एक पार्क भी है लेकिन उसका भी रखरखाव नहीं हो रहा है। पार्क में खरपतवार उगी हुई है। बेसहारा पशु भी पार्क में घूमते रहते हैं। पार्क की सुविधा होते हुए भी कर्मचारी इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
----------------
कर्मचारियों की भारी कमी
वर्कशॉप में कर्मचारियों की भी काफी कमी है। यूनियन के मुताबिक वर्कशॉप में मैकेनिक की काफी कमी है। प्रशिक्षुओं के सहारे बसों की मरम्मत का काम चल रहा है। इतनी बड़ी वर्कशॉप में चौकीदार नहीं है। यार्ड इंचार्ज इंचार्ज को ही सुरक्षा का जिम्मा सौंपा हुआ है। काफी पद खाली पड़े हैं जिन पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है।
-----------------
वर्कशॉप के हालात बद से बदतर बने हुए हैं। कर्मचारियों के लिए साफ-सुथरे शौचालय नहीं है। सफाई व्यवस्था की पटरी से उतरी हुई है। सीवर सिस्टम के काम न करने की वजह से जगह-जगह गंदा पानी जमा है। सुरक्षा व्यवस्था न होने से चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। कर्मचारियों की भारी कमी है। काफी पद ऐसे हैं जिन पर कई वर्षों से भर्ती ही नहीं हुई है।
- पवन कनोह, डिपो प्रधान, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन
-----------------
कर्मचारियाें को साफ-सुथरे शौचालय उपलब्ध करवाए जाए। वॉशिंग यार्ड में गंदा पानी भरा रहता है जिसमें मच्छर पैदा होते हैं। इस समस्या का स्थायी समाधान करवाया जाए। वर्कशॉप में लाइट की उचित व्यवस्था की जाए।

- अरुण शर्मा, कार्यकारी डिपो प्रधान, ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन
------------------
बंदरों की समस्या के लिए नगर निगम को काफी बार लिखा जा चुका है। सीवर समस्या का भी समाधान करवाया जाता है। इसके स्थायी समाधान के लिए जनस्वास्थ्य विभाग को लिखा जाएगा। कर्मचारियों की भर्ती प्रदेश सरकार की तरफ से की जानी है।
- राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, हिसार

हिसार। वर्कशॉप में बने वॉशिंग यार्ड में जमा गंदा पानी। अमर उजाला

हिसार। वर्कशॉप में बने वॉशिंग यार्ड में जमा गंदा पानी। अमर उजाला

हिसार। वर्कशॉप में बने वॉशिंग यार्ड में जमा गंदा पानी। अमर उजाला

हिसार। वर्कशॉप में बने वॉशिंग यार्ड में जमा गंदा पानी। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed