फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Roadways will soon get 10 AC buses, the journey will be pleasant in summer

Hisar News: रोडवेज को जल्द मिलेगी 10 एसी बसें, गर्मी से सुहाना होगा सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Roadways will soon get 10 AC buses, the journey will be pleasant in summer
हिसार। रोडवेज में बीएस-6 मॉडल की बसें मिलने के बाद अब यात्रियों को जल्द एसी बसों की भी सुविधा भी मिलेगी। पहले चरण में डिपो में 10 एसी बसें पहुंचेंगी। हालांकि अभी तक डिपो में एक भी एसी बस की सुविधा नहीं है। यदि इसी गर्मी में रोडवेज में एसी बसें पहुंच जाएगी तो यात्रियों का सफर सुहाना होगा। यात्री पिछले कई सालों से एसी बसें चलाने की मांग उठा रहे हैं।
विज्ञापन

बता देंं, कि हिसार और हांसी सब डिपो में करीब 204 बसें चल रही है। रोजाना हिसार बस स्टैंड से 10 हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। वहीं एसी बसों को लेकर रोडवेज महाप्रबंधक ने कुछ दिन पहले ही प्रपोजल तैयार कर मुख्यालय भेजा है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार जल्द ही यात्रियों को एसी बस की सुविधा मिलेगी। एसी बसें किस रूट पर दौड़ाई जाएगी, अभी तक फाइनल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

उधर, कृष्णा एसी बसों की बस स्टैंड फीस बकाया होने के कारण पिछले 10 दिनों से बसें डिपो में खड़ी हुई हैं। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार रोहतक बस स्टैंड से, सांपला बस स्टैंड से और महम बस स्टैंड से तीन साल की लाखों रुपये फीस बकाया है। जब तक इन बसों की अड्डा फीस नहीं भर जाती है, तब तक कृष्णा बसें खड़ी रहेंगी। इसको लेकर रोहतक महाप्रबंधक और ट्रांसपोर्ट कमीश्नर की ओर से रोडवेज को पत्र मिला था। बता दें, कि कृष्णा बसें बाईपास होते हुए कश्मीरी गेट तक जाती हैं। इन बसों में एसी से लेकर एलईडी की सुविधा है। हालांकि इन बसों का किराया रोडवेज बसों से 50 रुपये अधिक हैं। बाईपास बसें जाने के कारण एक से सवा घंटे का समय भी बचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को जल्द ही 10 एसी बसों का तोहफा मिलेगा। मुख्यालय स्तर पर बातचीत चल रही है। इसके अलावा बीएस-6 मॉडल की चार बसें भी जल्द डिपो में पहुंचेंगी। - राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed