{"_id":"656b6d1e9aa1bf63710dcd19","slug":"roadways-travel-becoming-difficult-for-disabled-people-no-ramp-or-wheel-chair-at-bus-stand-hisar-news-c-21-hsr1020-271423-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दिव्यांगों के लिए मुश्किल हो रहा रोडवेज का सफर, बस अड्डे पर रैंप न व्हील चेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दिव्यांगों के लिए मुश्किल हो रहा रोडवेज का सफर, बस अड्डे पर रैंप न व्हील चेयर
विज्ञापन
हिसार। बस स्टैंड पर सफा के लिए आया दिव्यांग यात्री।
हिसार। बस अड्डे पर पहुंचने वाले दिव्यांग यात्रियों को व्हील चेयर तक की सुविधा नहीं मिल रही है। पिछले करीब ढाई साल से यहां व्हीलचेयर नहीं है। जब भी व्हीलचेयर के लिए दिव्यांग यात्री पूछताछ केंद्र पर जाते है तो उन्हें जवाब मिलता है कि हमें नहीं पता है। ऐसे में उन्हें यहां से मायूस होकर लौटना पड़ता है। इसके साथ ही बस स्टैंड पर दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप भी नहीं बनाए हुए हैं। पूछताछ केंद्र पर साफ लिखा है कि दिव्यांग व्यक्ति के लिए बस स्टैंड पर व्हीलचेयर का प्रबंध है। यदि किसी दिव्यांग व्यक्ति के लिए व्हीलचेयर की आवश्यकता है तो उसके साथ आए अभिभावक व्हीलचेयर प्राप्त कर प्रयोग कर सकते हैं।
बता दें कि पहले बस स्टैंड पर एक व्हीलचेयर थी। मगर उसके पहिये टूट गए थे। काफी दिनों तक टूटी व्हीलचेयर बस स्टैंड की सीढि़यों की नीचे पड़ी थी। रोडवेज की ओर से रेडक्रॉस को नई व्हीलचेयर लेने के लिए पत्र भी लिखा गया, मगर रेडक्रॉस की ओर से मना कर दिया गया। उसके बाद भी रोडवेज अधिकारियों ने दिव्यांग यात्रियों को व्हीलचेयर की सुविधा देने के लिए जहमत तक नहीं उठाई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
रैंप न होने से बढ़ी दिव्यांग यात्रियों की परेशानी
बस स्टैंड पर दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप तक नहीं बने हुए हैं। ऐसे में दिव्यांग यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस संदर्भ में कई बार दिव्यांग यात्री रोडवेज अधिकारियों को भी अवगत करवा चुके हैं मगर आज तक किसी भी अधिकारी ने ध्यान तक नहीं दिया है। ऐसे में दिव्यांग यात्रियों की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

मुझे डिपो में आए ढाई साल बीत गए है। तब से ही बस स्टैंड पर व्हीलचेयर नहीं है। हमारी ओर से व्हीलचेयर के लिए रेडक्रॉस को पत्र भी लिखा गया था। मगर अभी तक व्हीलचेयर नहीं मिल पाई है।
- सुरेंद्र सिंह, स्टेशन सुपरवाइजर
हर जिले में डीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय दिव्यांग कमेटी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाबड़ा के प्राचार्य राष्ट्रपति अवॉर्डी प्यारेलाल ने बताया कि दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 के तहत प्रत्येक राज्य में दिव्यांगजन आयुक्त की नियुक्ति की गई है। जिले में दिव्यांग जनों की शिकायत हेतु प्रत्येक जिले में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें दिव्यांग अपनी शिकायतों का निवारण करवा सकते हैं।