फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Roadways employees will hold a roadblock today; DC imposes Section 163; unity shown through a bike rally

Hisar News: रोडवेज कर्मचारी आज करेंगे चक्का जाम, डीसी ने लागू की धारा 163, बाइक जत्थे से दिखाई एकता की ताकत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees will hold a roadblock today; DC imposes Section 163; unity shown through a bike rally
हिसार। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर रोडवेज कर्मचारी पूरी तरह से तैयार हैं। सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक हिसार के सदस्यों ने बुधवार को अपनी एकता का प्रदर्शन करते हुए मोटरसाइकिल जत्था निकाला।
विज्ञापन

हड़ताल को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिलाधीश महेंद्र पाल ने हड़ताल की आशंका के मद्देनजर धारा 163 लागू की है। इसके तहत रोडवेज परिसर में बसों के सामान्य संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, यूनियनों की वर्चुअल बैठक में हड़ताल की रणनीति बनाई गई, जिसमें राज्य पदाधिकारियों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर विस्तार से चर्चा की। तय किया गया कि 12 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। सभी डिपो और सब डिपो की कमेटियों के सदस्य इस प्रदर्शन में भाग लेंगे और सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवादी महिला समिति और कांग्रेस ने भी किया समर्थन
जनवादी महिला समिति ने भी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संघों के आह्वान पर 12 फरवरी की हड़ताल को समर्थन दिया है। समिति की जिला अध्यक्ष शकुन्तला जाखड़ ने कहा कि महिलाएं हड़ताल में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराएंगी, ताकि श्रमिकों, कर्मचारियों और किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा सके।
कांग्रेस पार्टी का भी मिला साथ
कांग्रेस पार्टी ने भी इस हड़ताल को समर्थन देने का ऐलान किया है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बृज लाल बहबलपुरिया ने कहा कि जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पार्टी पूरी ताकत के साथ हड़ताल में शामिल होगी। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सुबह 11 बजे मधुबन पार्क पहुंचे और हड़ताल को सफल बनाएं।


बीमा कर्मियों और रोडवेज लिपिकों का भी समर्थन
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के कर्मचारियों ने भी 12 फरवरी को हड़ताल में शामिल होने का ऐलान किया है। बीमा कर्मियों ने बुधवार को कार्यालय परिसर में जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। संगठन के रोहतक मंडल के अध्यक्ष त्रिलोक बंसल ने बताया कि बीमा कर्मचारी भी अपनी मांगों को लेकर एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे। इसके अलावा, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य उप प्रधान और हिसार डिपो प्रधान राजकुमार चौहान ने बताया कि 12 फरवरी को रोडवेज के सभी लिपिक कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। उनके साथ चालक, परिचालक, मैकेनिक और निरीक्षक भी कंधे से कंधा मिलाकर हड़ताल करेंगे। उनका मुख्य मुद्दा निजीकरण की नीतियों और मजदूरी विरोधी चारों लेबर कोडों को रद्द करना है। रोडवेज कर्मचारियों ने 22 फरवरी को परिवहन मंत्री के कैम्प कार्यालय पर प्रदर्शन करने का भी ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed