फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dispute after pet dog urinates on car, couple and son injured

Hisar News: कार पर पालतू कुत्ते के पेशाब करने से विवाद, दंपती और पुत्र घायल

Mon, 05 Oct 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 05 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dispute after pet dog urinates on car, couple and son injured
हिसार। सेक्टर-33 में रविवार को पालतू कुत्ते के एक कार पर पेशाब करने से विवाद हो गया। कार मालिक ने उलहाना दिया तो कुत्ते को घुमा रही महिला सहित तीन लोगों ने दंपती और उसके बेटे को पीटकर घायल कर दिया। दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-33 निवासी श्याम लाल ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे सेक्टर में मेयर का कार्यक्रम था। वह सेक्टरवासियों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला अपने पालतू कुत्ते को घुमाने गली में आई। कुत्ते ने उनकी कार पर पेशाब कर दिया। महिला को टोका तो उसने कहा कि गली में लावारिस कुत्ते भी घूमते हैं पहले उन्हें रोककर दिखाएं। दोनों पक्षों की ओर से तू-तू-मैं-मैं होने लगी। आसपास के लोगों ने एकबारगी मामला शांत करा दिया। श्यामलाल का आरोप है कि करीब 11 बजे एक व्यक्ति ने बेटे शुभम को घर से बाहर बुलाया।
विज्ञापन

शोर सुनकर वह बाहर आए तो देखा कि पड़ोसी महिला समेत तीन लोग शुभम से मारपीट कर रहे थे। बीच-बचाव किया तो उन्हें और पत्नी लता को भी पीटा। शुभम के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। नई अनाज मंडी चौकी से जांच अधिकारी सुमेर ने बताया कि दोनों पक्षाें की तरफ से शिकायत मिली है। अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed