{"_id":"6ac2a807c4c49e59ae0b9664","slug":"farmers-are-worried-as-their-crops-are-not-being-bought-even-after-the-gate-pass-is-issued-hisar-news-c-21-hsr1005-965826-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गेट पास कटने के बाद भी फसल की खरीद न होने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गेट पास कटने के बाद भी फसल की खरीद न होने से किसान परेशान
Mon, 05 Oct 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
हिसार। जिले की अनाज मंडियों में रविवार को 739.60 क्विंटल धान और 258.14 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। अब तक 3045.30 क्विंटल धान और 1122.54 क्विंटल बाजरा पहुंच चुका है। धान की खरीद धीमी होने से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि गेट पास कटने के बाद भी फसल की खरीद नहीं हो रही है।
उकलाना मंडी में सबसे अधिक 2087.50 क्विंटल धान पहुंचा है। बरवाला में 836.80, पाबड़ा में 65.60 और आदमपुर में 55.40 क्विंटल धान की आवक हुई। बालसमंद, दौलतपुर और हिसार मंडियों में अभी धान की आवक नहीं हुई है।
बाजरे की सबसे अधिक आवक बरवाला मंडी में 475.90 क्विंटल हुई है। उकलाना में 369.50, हिसार में 236.44 और आदमपुर में 40.70 क्विंटल बाजरा पहुंचा। बालसमंद और कैमरी मंडियों में बाजरे की आवक नहीं हुई।
विज्ञापन
धान की खरीद में देरी से किसानों में नाराजगी है। शाहपुर निवासी किसान राजकुमार, मांगेराम और उकलाना निवासी विष्णु ने बताया कि फसल मंडी में लाने और गेट पास कटने के बावजूद खरीद नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-- -- -- -- --
सरकार अपनी किसी भी बात पर खरी नहीं उतर रही है। धान का एमएसपी केवल 25 रुपये बढ़ाकर मजाया किया गया है। किसान अपनी फसल लेकर मंडी डेरा डालने पर मजबूर है। एक-एक दाना खरीदने का दावा करने वाली सरकार खरीद नहीं कर रही है।
-- कपिल गांव नियाणा।
-- -- -- -- --
मंडी में बाजरे की फसल ले जाए दो दिन हो गए है लेकिन आज तक सरकारी खरीद नहीं हो पाई है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। सरकार को किसानों की फसल को तुरंत खरीद कर भुगतान करना चाहिए।
-- हरेंद्र, गांव रामायण।