फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The excitement of victory in the ring... Lohan Club's boxers shone

Hisar News: रिंग में जीत का जोश...लोहान क्लब के मुक्केबाज चमके

Mon, 05 Oct 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 05 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The excitement of victory in the ring... Lohan Club's boxers shone
प्रतियोगिता के बाद विजेता का हाथ उठाते रेफरी। 
हिसार। समाजसेवी मनजीत लोहान की पुण्यतिथि पर शनिवार शाम पुराना राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में पांचवीं फाइट नाइट हुई। हरियाणा एवं जिला मुक्केबाजी संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में नौ मुकाबले हुए।
विज्ञापन

संयोजक नवीन बॉक्सर ने बताया कि लोहान क्लब के खिलाड़ियों ने अधिकतर मुकाबलों में जीत दर्ज की। विजेताओं में विनीत, निश्चल, मयंक, प्रवेश, अर्णव, नीरज गोयत, संचित, देवांश और साहिल शामिल रहे। क्लब पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं उद्योगपति राजेंद्र गावड़िया ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिला परिषद अध्यक्ष सोनू सिहाग डाटा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मंजीत लोहान बॉक्सिंग क्लब के प्रधान नरेश वालिया ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य युवाओं को मुक्केबाजी के लिए प्रेरित करना है। पूजा दूहन, संगीता, माया, निशा, राहुल, मंदीप नैन और सद्दाम हुसैन निर्णायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणवी गायक राममेहर महला और आजाद खांडा ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह, डीएसपी शक्ति सिंह, जिला पार्षद अजय धुंधवाल, विकास लोहान, डॉ. डीएस सैनी, ईश आर्य और सोनू सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed