फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Roadways did not submit applications on the last day

रोडवेज ने आखिरी दिन आवेदन नहीं किए जमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Roadways did not submit applications on the last day
हिसार। कौशल रोजगार योजना के तहत चालक-परिचालक व वर्कशॉप में प्रशिक्षण लेने के लिए युवा हिसार डिपो में मंगलवार को आवेदन जमा करने पहुंचे। मगर, रोडवेज ने आवेदन लेने से साफ मना कर दिया। इसके बाद युवाओं ने वर्कशॉप गेट पर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। युवाओं ने बताया कि वह 80 से 100 किलोमीटर दूर से आवेदन जमा करने आए हैं।
विज्ञापन

आवदेन जमा करने का अंतिम दिन मंगलवार था। इसके बावजूद रोडवेज की ओर से मुख्यालय से आदेश आने की बात कहकर आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। तोशाम से पहुंचे सत्यजीत, जींद से पहुंचे राजबीर, घिराय से पहुंचे शमशेर ने कहा कि रोडवेज उनके साथ भद्दा मजाक कर रही है।
विज्ञापन

इसके बाद, रोडवेज जीएम के कार्यालय के बाहर युवाओं की भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ को देखते हुए रोडवेज को पुलिस बुलानी पड़ी। ढाई घंटे तक युवा जीएम कार्यालय के बाहर बैठे रहे। मगर, वहां से भी उन्हें निराशा हाथ लगी। युवाओं ने रोडवेज प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान 40 से ज्यादा उम्र के लोग भी आवेदन जमा करने पहुंचे थे। वहीं, भैणी अमीरपुर से ममता आवेदन जमा करने पहुंची हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपीओ बोले: लाइन लगाकर बैठ जाओ, आपके आवेदन कर लिए जाएंगे जमा
जीएम कार्यालय के बाहर युवाओं के आने की सूचना मिलने पर एसपीओ सुखदेव सिंह और कार्यकारी यातायात प्रबंधक अनिल चोपड़ा पहुंचे। इस दौरान एसपीओ सुखदेव सिंह ने युवाओं को लाइन में बैठने की बात कहकर आवदेन लेने की बात कही। काफी देर तक युवा धूप में बैठे रहे। मगर, बाद में मुख्यालय से आदेश आने की बात कहकर युवाओं से आवेदन नहीं लिए गए। कुछ देर बाद रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल भी पहुंचे। इस दौरान युवाओं ने रोष जताया। कई युवा तो शाम तो रोडवेज परिसर में आवेदन लेकर घूमते रहे।
सुबह युवा आवेदन जमा करने पहुंचे थे। मगर, हमारे पास मुख्यालय से आदेश आए थे कि मंगलवार को आवेदन जमा नहीं करने हैं। ऐसे में कोई आवेदन नहीं लिए गए।
- अनिल चोपड़ा, कार्यकारी यातायात प्रबंधक, हिसार डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed