{"_id":"689a38070915c9c04b086d0a","slug":"roadways-buses-do-not-have-route-running-led-display-boards-passengers-are-upset-hisar-news-c-21-hsr1005-686161-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रोडवेज बसों में नहीं रूट रनिंग एलईडी डिस्पले बोर्ड, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रोडवेज बसों में नहीं रूट रनिंग एलईडी डिस्पले बोर्ड, यात्री परेशान
Tue, 12 Aug 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
हिसार। रोडवेज बसाें में रूट रनिंग एलईडी डिस्पले बोर्ड नहीं लगे होने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्रियों को बसों की जानकारी नहीं मिल पा रही है। हालांकि वर्तमान में पहुंची ई-सिटी बसों और एसी बसों में डिस्पले बोर्ड लगे हुए हैं। मगर हिसार डिपो में पुरानी एक भी बस में बोर्ड की सुविधा नहीं है।
बसों में रूट रनिंग एलईडी डिस्पले बोर्ड लगे हुए हो तो यात्रियों को दूर से ही पता चल जाएगा कि बस कहां से कहां जा रही है। रात के समय में यात्रियों को बसों की जानकारी लेने में इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। हिसार डिपो में कुल 262 बसें हैं।
-- --
रात 8 बजे के बाद पूछताछ केंद्र पर कोई कर्मचारी नहीं
बस स्टैंड पर रात 8 बजे के बाद पूछताछ केंद्र पर किसी कर्मचारी की ड्यूटी नहीं है। जबकि रात 11 बजे हिसार डिपो की बस चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है। रात 11 बजे से पहले भी कई बसों का संचालन किया जाता है। मगर पूछताछ केंद्र पर कोई भी कर्मचारी नहीं होने के कारण यात्री इधर-उधर भटकते रहते हैं। कई बार यात्री रात आठ बजे के बाद कर्मचारी नियुक्त करने की मांग उठा चुके हैं।
विज्ञापन
-- -- -- --
बस स्टैंड पर लगी एलईडी पर भी बसों की समय सारिणी अपडेट नहीं
बस स्टैंड पर तीन एलईडी लगी हुई हैं। इन एलईडी पर काउंटर नंबर, बस कहां से कहां जाएगी। बसों के चलने का समय क्या है। मगर किसी भी एलईडी पर बसों की समय सारिणी अपडेट नहीं है। आज भी कई बसों के संचालन का पुराना समय लिखा हुआ है। कई बार तो एलईडी बंद तक मिलती है। इस कारण एलईडी से यात्रियों को कोई फायदा नहीं मिल रहा है।
-- -- --
एलईडी पर बसों की समय सारिणी अपडेट करवाई जाएगी। जो भी बस स्टैंड पर समस्या बनी हुई है इस बारे में संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समाधान कराया जाएगा।
- राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज।