फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Roadways administration on alert due to strike announcement, holidays cancelled

Hisar News: हड़ताल के एलान से रोडवेज प्रशासन अलर्ट, छुट्टियां रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Roadways administration on alert due to strike announcement, holidays cancelled
रोडवेज डिपो वर्कसशाप के बाहर धरना प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी।
हिसार। रोडवेज कर्मचारियों की शनिवार को प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल और चक्का जाम के एलान के बाद रोडवेज प्रशासन व जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। हिसार और हांसी डिपो के कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की घोषणा की है जिससे 258 बसों के प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए परिवहन विभाग ने हिसार डिपो के टीएम प्रीतम सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। साथ ही दफ्तरों में कार्यरत चालक-परिचालकों और अन्य कर्मचारियों की छुट्टियां व अवकाश रद्द कर उन्हें बस संचालन के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

हड़ताल से निपटने के लिए हिसार और हांसी डिपो में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं आंदोलन में शामिल प्रमुख कर्मचारी नेताओं और कर्मचारियों की वीडियोग्राफी के लिए दो कैमरा कर्मियों की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की 15 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन 22वें दिन भी जारी रहा। विभाग ने कर्मचारियों को मनाने के प्रयास में 131 कर्मचारियों के खातों में 81 लाख 15 हजार 877 रुपये की एलटीसी राशि जारी की लेकिन कर्मचारी तीन वर्षों से लंबित रात्रि भत्ते सहित अन्य मांगों पर अड़े हुए हैं। शुक्रवार को रोडवेज सांझा संघर्ष समिति ने महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदेश स्तर के यूनियन नेताओं ने भी हिसार पहुंचकर आंदोलन की कमान संभाल ली है।
खातों में डाले 81 लाख रुपये, फिर भी नहीं बनी बात
रोडवेज अधिकारियों ने 15 सूत्रीय मांगों में से कई मांगों पर सहमति जताते हुए 14 निरीक्षकों, 6 प्रबंधन कर्मियों, 22 वर्कशॉप कर्मचारियों, 52 परिचालकों और 37 चालकों सहित 131 कर्मचारियों के खातों में 81 लाख 15 हजार 877 रुपये की एलटीसी राशि जारी कर दी। अधिकारियों ने शेष कर्मचारियों को भी जल्द भुगतान का आश्वासन दिया है।

-----------
कर्मचारियों की अधिकांश मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की गई है लेकिन वे अभी भी हड़ताल पर अड़े हुए हैं। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए कर्मचारियों की छुट्टियां और अवकाश रद्द किए गए हैं। टीएम प्रीतम सिंह को पुलिस सुरक्षा के बीच बसों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग सभी आवश्यक प्रबंध कर रहा है।
- राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed